facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Para Games 2023: पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड, अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

Asian Para Games 2023: मौजूदा हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों लें यह भारत का 10वां गोल्ड मेडल है जबकि उसके कुल पदक की संख्या 36 हो गई है।

Last Updated- October 25, 2023 | 1:15 PM IST
Asian Para Games 2023: Paralympic champion Sumit Antil won gold in javelin throw, broke his own world record.

Asian Para Games 2023: गत पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने बुधवार को यहां हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक की एफ64 स्पर्धा में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

सुमित ने 73.29 मीटर के प्रयास के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया

पच्चीस साल के सुमित ने 73.29 मीटर के प्रयास के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 70 .83 मीटर के अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने इस साल पेरिस में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के दौरान बनाया था।

Also read: Asian Para Games 2023: एशियाई पैरा के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किए चार गोल्ड सहित 18 पदक भारत के नाम

पुष्पेंद्र सिंह ने जैवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक

एक अन्य भारतीय पुष्पेंद्र सिंह ने इसी स्पर्धा में 60.06 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। श्रीलंका के समिता अराचचिगे कोडिथुवाकु (64.09) को रजत पदक मिला।

सुमित ने तोक्यो पैरालंपिक की पुरुष भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में 68.55 मीटर के प्रयास से गोल्ड मेडल जीता था जो तत्कालिन वर्ल्ड रिकॉर्ड था। मौजूदा हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों लें यह भारत का 10वां गोल्ड मेडल है जबकि उसके कुल पदक की संख्या 36 हो गई है।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 1:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement