facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Table Tennis Championships 2023: भारतीय महिला टीम छठे स्थान पर, मिक्स डबल जोड़ी बाहर

Advertisement

भारतीय पुरुष टीम पहले ही कांस्य पदक पक्का कर चुकी है जो बुधवार को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ेगी।

Last Updated- September 05, 2023 | 4:44 PM IST
Asian Table Tennis Championships 2023: Indian women's team in sixth place, mixed double pair out

Asian Table Tennis Championships 2023: भारतीय महिला टीम मंगलवार को यहां एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में थाईलैंड से मिली 0-3 की हार के बाद छठे स्थान पर रही। भारतीय टीम ने पांचवें से आठवें स्थान के मैच में सिंगापुर को 3-2 से हराया लेकिन वह पांचवें स्थान के मुकाबले में थाईलैंड से हार गई।

सिंगापुर के खिलाफ मनिका बत्रा ने जिंग्यी झोऊ (3-0) के खिलाफ जीत से अच्छी शुरुआत करायी लेकिन श्रीजा अकुला को जियान जेंग से (0-3) से हार मिली। पर अयहिका मुखर्जी ने रु जिन वोंग के खिलाफ जीत से भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। मनिका उलट एकल में जियान जेंग की चुनौती पार नहीं कर सकीं और 0-3 से हार गयीं जिससे श्रीजा पर पहली हार की भरपायी करने का दबाव बढ़ गया। पर इस हैदराबादी ने जिंग्यी पर 3-1 की जीत से टीम की उम्मीद बढ़ायी।

थाईलैंड की टीम ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सुथासिनी सावेटाबट ने श्रीजा को 3-0 से हराया फिर ओरवान परानांग ने मनिका को 3-1 से पराजित किया। फिर वानविसा औयेविरियायोथिन ने दिया चिताले की चुनौती 3-2 से समाप्त की जिससे थाईलैंड ने पांचवां स्थान हासिल किया।

मिक्स डबल में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विफल रहे

मिक्स डबल में भी भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विफल रहे। जी साथियान और मनिका को राउंड 32 के मुकाबले में थाईलैंड के फाकपूम सांगुआनसिन और ओरवान परानांग की मिश्रित जोड़ी से 2-3 से हार मिली। इस दौरान ऐसा लगा कि मनिका का टखना मुड़ गया था जिससे उन्हें 10 मिनट की चिकित्सा लेनी पड़ी। इसके बाद दोनों ने खेल जारी रखा लेकिन हार गये।

हरमीत देसाई और श्रीजा अकुला की जोड़ी भी जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से हार गयी। उन्हें तोमोकाजू हारिमोटो और हिना हयाता की जोड़ी से राउंड 32 के मैच में 0-3 से पराजय मिली। भारतीय पुरुष टीम पहले ही कांस्य पदक पक्का कर चुकी है जो बुधवार को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ेगी।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 4:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement