facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ATP Tennis rankings: नोवाक जोकोविच टॉप पर, सुमित नागल पहली बार शीर्ष 100 की लिस्ट में शामिल

Advertisement

साल 2019 में बायें हाथ के प्रजनेश गुणेश्वरन के शीर्ष 100 में पहुंचने के बाद बाद नागल शीर्ष 100 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय हैं।

Last Updated- February 12, 2024 | 4:56 PM IST
Bengaluru Open: Sumit Nagal gets wild card entry for Bengaluru Open

ATP Tennis Latest Rankings: भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल (Sumit Nagal) ने सोमवार को 23 पायदान की छलांग लगाकर अपने करियर में पहली बार एटीपी एकल रैंकिंग के शीर्ष 100 में प्रवेश किया।

रविवार को चेन्नई ओपन चैलेंजर में मिली जीत से नागल ताजा जारी एकल रैंकिंग में 98वें स्थान पर पहुंच गये जिसमें शीर्ष पर सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच (Novak Djokovik) काबिज हैं।

पिछले महीने नागल ग्रैंडस्लैम में 35 साल में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने पहले दौर में दुनिया के 27वें नंबर के कजाखस्तान के एलेक्जैंडर बुबलिक को हराकर उलटफेर किया था, हालांकि दूसरे दौर में वह चीन के जुनचेंग शांग से हार गये थे।2019 में बायें हाथ के प्रजनेश गुणेश्वरन के शीर्ष 100 में पहुंचने के बाद बाद नागल शीर्ष 100 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय हैं।

मैं बहुत भावुक हूं: नागल 

नागल ने रविवार को चेन्नई में मिली जीत के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत भावुक हूं। हर टेनिस खिलाड़ी का सपना कम से कम शीर्ष 100 में पहुंचना होता है। जैसा कि मैंने पहले कहा कि अपने देश के घरेलू दर्शकों के सामने यह मैच जीतना शानदार है, इसके लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इसे बयां करने के लिए शब्द थे। हर कोई रो रहा था। शब्द कम थे, आंसू ज्यादा। मैं अब भी बहुत भावुक हूं। पिछले साल मेरी रैंकिंग 500 थी, जिसके बाद मेरी सर्जरी हुई और वित्तीय सहयोग भी नहीं था तो पिछला साल काफी मुश्किल रहा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘काफी उतार चढ़ाव हुए। मैं खुश हूं कि हर दिन आगे बढ़ने के लिए मुझे एक तरीका मिल गया। ’’

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 4:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement