facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, एससीजी की पिच का भारत से ‘बड़ा संबंध’

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 3:28 PM IST
Pat Cummins

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की पिच का भारतीय परिस्थितियों से ‘बड़ा संबंध’ है और उन्हें उम्मीद है कि इससे उनकी टीम को भारत में आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारी का आदर्श मौका मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और एससीजी में जीत जून में ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी। ऑस्ट्रेलिया आमतौर पर उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में संघर्ष करता रहा है और फरवरी में भारत के दौरे को ध्यान में रखते हुए एससीजी में सूखी और स्पिन की अनुकूल पिच की उम्मीद है।

कमिंस ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसका भारत से बहुत बड़ा संबंध है। तेज गेंदबाजी और रिवर्स स्विंग की इसमें अहम भूमिका होगी जिसकी हम भारत में उम्मीद कर सकते हैं। संभवत: यहां स्पिन गेंदबाजी के अधिक ओवर होंगे, हमारे बल्लेबाजों को शायद यहां भी अधिक स्पिन का सामना करना पड़ेगा इसलिए यह वास्तव में अच्छा संबंध है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निजी तौर पर भी यहां कप्तानी करना पिछले कुछ टेस्ट मैच से थोड़ा अलग हो सकता है।’’

ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में 14 टेस्ट में 10 जीत के साथ डब्यूटीसी अंक तालिका में काफी मजबूत स्थिति में है। फाइनल से पहले अपनी आखिरी श्रृंखला में कमिंस एंड कंपनी का सामना भारत से होगा जो आठ जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट मैच की एशेज श्रृंखला में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से भिड़ने से पहले जून में डब्ल्यूटीसी फाइनल पर नजरें गड़ाए हुए है।

कमिंस ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में यह हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहा है। मुझे लगता है कि लंदन में भारत के खिलाफ फाइनल में खेलना, एक तटस्थ स्थान पर, यह वास्तव में रोमांचक है।’’ ऑस्ट्रेलिया 2020 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में ओवर गति में दो ओवर पीछे होने पर आईसीसी द्वारा चार अंक काटे जाने के कारण पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में न्यूजीलैंड और भारत से पिछड़ गया था।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement