facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Australia Open: प्रणय, समीर ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

Advertisement

पुरुष एकल में भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण जॉर्ज को हालांकि जापान के सातवें वरीय केंटा निशिमोटो से 20-22, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Last Updated- June 13, 2024 | 7:23 PM IST
H S Prannoy

भारत के अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय और समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में इजराइल के मिशा जिल्बरमैन 46 मिनट में 21-17, 21-15 से पराजित किया जबकि समीर को सिंगापुर के आठवें वरीय लोह कीन यूव को 21-14 14-21 21-19 से हराने के लिए एक घंटा ओर दो मिनट तक जूझना पड़ा।

प्रणय शुक्रवार को अगले दौर में जापान के दूसरे वरीय कोडाई नारोआका से भिड़ेंगे जबकि समीर का सामना चीनी ताइपे के चुन यी लिन से होगा। पुरुष एकल में भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण जॉर्ज को हालांकि जापान के सातवें वरीय केंटा निशिमोटो से 20-22, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त आकर्षि कश्यप ने ऑस्ट्रेलिया की काई क्यू बर्निस तेओह को 21-16, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला चीनी ताइपे की तीसरी वरीयता प्राप्त यू पो पाई से होगा। अनुपमा उपाध्याय और मालविका बंसोड़ हालांकि महिला एकल में दूसरे दौर से बाहर हो गई।

अनुपमा को इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी के खिलाफ 11-21, 18-21 से जबकि मालविका को इंडोनेशिया की एक अन्य खिलाड़ी आठवीं वरीयता प्राप्त एस्टर नूरमी ट्राई वार्डोयो के खिलाफ 17-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल में पंडा बहनों रुतपर्णा और श्वेतपर्णा का सफर भी खत्म हो गया।

सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पेई जिंग लाइ और चियू सीन लिम की मलेशियाई जोड़ी से 5-21, 9-21 से हार गई। मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के काई चेन तेओह और काई क्यू बर्निस तेओह को 21-11, 21-11 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अब उनका सामना चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जेन बैंग जियांग और या शिन वेई की जोड़ी से होगा।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement