facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Australia T20 Squad: मार्श की अगुवाई में आस्ट्रेलिया की T20 वर्ल्ड कप टीम घोषित, स्मिथ, मैकगुर्क को जगह नहीं

Advertisement

Australia T20 World Cup 2024 Squad: टीमों के पास 25 मई तक बदलाव का मौका होगा जिसके बाद आईसीसी इवेंट तकनीकी समिति की मंजूरी लेनी होगी।

Last Updated- May 01, 2024 | 2:03 PM IST
मार्श की अगुवाई में आस्ट्रेलिया की T20 वर्ल्ड कप टीम घोषित, स्मिथ, मैकगुर्क को जगह नहीं, Australia T20 Squad: Australia's T20 World Cup team announced under the leadership of Marsh, no place for Smith, McGurk

Australia T20 World Cup 2024 Squad: हरफनमौला मिचेल मार्श को T20 वर्ल्ड कप के लिये आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का कप्तान चुना गया जबकि अनुभवी स्टीव स्मिथ और युवा जैक फ्रेसर मैकगुर्क को टीम में जगह नहीं मिली है। यह एक दशक में पहली बार है कि पूर्व कप्तान और आस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक स्मिथ को वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा गया है।

चयनकर्ताओं ने ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर और मार्श पर भरोसा जताया है। आईपीएल में किसी टीम के साथ करार नहीं होने से भी स्मिथ को नुकसान हुआ। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 बल्लेबाजों में शुमार स्मिथ ने 67 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 125.45 की स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाये हैं। वहीं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये पांच मैचों में 237.50 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बना चुके मैकगुर्क का दावा भी पुख्ता था लेकिन चयनकर्ताओं ने कैमरन ग्रीन और जोश इंगलिस को चुना।

Also read: India T20 World Cup 2024 Squad: भारतीय टीम का ऐलान; चहल की वापसी तो संजू सैमसन को भी मिली जगह, हार्दिक बने उपकप्तान

टीमों के पास 25 मई तक बदलाव का मौका होगा जिसके बाद आईसीसी इवेंट तकनीकी समिति की मंजूरी लेनी होगी।

आस्ट्रेलियाई टीम : मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टोन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement