facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Australian open: बोपन्ना-इबडेन की जोड़ी का कमाल, टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुंची

Advertisement

सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में भारत की एकल चुनौती गुरुवार को सुमित नागल की दूसरे दौर में चीन के जुनचेंग शांग से मिली हार से खत्म हो गयी थी।  

Last Updated- January 19, 2024 | 4:32 PM IST

भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू इबडेन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को शुक्रवार को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन (Australia Open) के पुरुष युगल के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा।

बोपन्ना और इबडेन की जोड़ी ने जॉन मिलमैन और एडवर्ड विंटर की स्थानीय वाइल्डकार्ड जोड़ी को एक घंटे से जरा ज्यादा समय तक चले दूसरे दौर के मैच में 6-2, 6-4 से पराजित किया।

14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगी भिड़ंत 

अब तीसरे दौर में इस जोड़ी की भिड़ंत नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ और क्रोएशिया के निकोला मेकटिच की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगी। भारत के 43 वर्षीय बोपन्ना और इबडेन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हर तरफ से दबदबा बनाया। उन्होंने पहली सर्विस में 80 प्रतिशत अंक जुटाये जबकि मिलमैन और विंटर की जोड़ी 68 प्रतिशत ही ऐसा कर पायी।

बोपन्ना-इबडेन ने इस दौरान मैच की सबसे तेज सर्विस भी लगायी जो 203 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली रही। भारतीय-आस्ट्रेलियाई जोड़ी ने प्रतिद्वंद्वी के 11 विनर की तुलना में 17 विनर जमाये।

गुरुवार को पहले दौर के मैच में बोपन्ना-इबडेन ने आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ और मार्क पोलमैंस की जोड़ी को 7-6 (7), 6-4, 7-6 (10) से मात दी थी।

इससे पहले एक अन्य भारतीय श्रीराम बालाजी ने रोमानियाई जोड़ीदार विक्टर व्लाड कोर्निया के साथ मिलकर पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनायी। उन्होंने इटली के मात्तेओ अर्नाल्डी और आंद्रिया पेलेग्रिनो को 6 . 3, 6 . 4 से हराया । अगले दौर में उनका सामना दसवीं वरीयता प्राप्त अल सल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविच से होगा।

सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में भारत की एकल चुनौती गुरुवार को सुमित नागल की दूसरे दौर में चीन के जुनचेंग शांग से मिली हार से खत्म हो गयी थी।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 4:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement