facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Australian Open: नोवाक जोकोविच का जलवा बरकरार, 11वीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे

Advertisement

जोकोविच ने यह मुकाबला 7 . 6, 4 . 6, 6 . 2, 6 . 3 से जीता । वह जितनी बार भी यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचे , उतनी बार अपराजेय रहे ।

Last Updated- January 23, 2024 | 4:48 PM IST
Novak Djokovik

Australian Open 2024: नोवाक जोकोविच (Novak Djokovik) ने टेलर फ्रिट्ज को करीब चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में हराकर 11वीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

जोकोविच ने यह मुकाबला 7 . 6, 4 . 6, 6 . 2, 6 . 3 से जीता । वह जितनी बार भी यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचे , उतनी बार अपराजेय रहे ।

24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने मेलबर्न पार्क पर सभी दस सेमीफाइनल और फाइनल जीते हैं । वह 48वीं बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त यानिक सिनेर या पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव से होगा ।

जोकोविच ने अब तक एक को छोड़कर सभी मुकाबलों में फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराया था । आस्ट्रेलिया में 2021 में मुकाबला पांच सेटों तक खिंचा था ।

महिला वर्ग में कोको गाफ ने यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 2 से मात दी । अब उनका सामना गत चैम्पियन एरिना सबालेंका या बारबरा क्रेइसिकोवा से होगा ।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 4:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement