facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिआई टीम के ऐलान, स्मिथ, मैक्सवेल और स्टार्क की वापसी

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच मोहाली, इंदौर और राजकोट में क्रमश: 22, 24 और 27 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद पांच अक्टूबर से वनडे विश्वकप शुरू होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:42 PM IST
Australia

Ind Vs Aus ODI Series: अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह तीनों खिलाड़ी चोटों से उबर रहे थे जिसके कारण दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर नहीं जा पाए थे।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के दाहिने हाथ में दक्षिण अफ्रीकी दौरे के दौरान फ्रैक्चर हो गया था। उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को टीम में लिया गया है जिन्होंने अभी तक वनडे में पदार्पण नहीं किया है।

मार्नस लाबुशेन ने बरकरार रखी अपनी जगह 

एरोन हार्डी, टिम डेविड और माइकल नेसर को भी टीम में नहीं लिया गया है, जबकि ऑलराउंडर एश्टन एगर पितृत्व अवकाश पर हैं। तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में बनाए रखा गया है जबकि अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में नाबाद 80 और 124 रन बनाने की बदौलत अपनी जगह बरकरार रखी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच मोहाली, इंदौर और राजकोट में क्रमश: 22, 24 और 27 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद पांच अक्टूबर से वनडे विश्वकप शुरू होगा।

भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा , मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर और एडम ज़म्पा।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement