facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WTC Final से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम से बाहर

Advertisement
Last Updated- June 04, 2023 | 7:39 PM IST
josh-hazlewood

अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मांसपेशियों के खिंचाव की चोट से पूरी तरह से उबरने मे नाकाम रहने के बाद भारत के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल से बाहर हो गये। हेजलवुड को यह चोट इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी।

द ओवल में सात से 11 जून तक खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज माइकल नेसर को शामिल किया गया है। हेजलवुड को डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला के लिए तैयार होने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

नेसर इस सत्र में ग्लेमोर्गन के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे हैं और अच्छी लय में हैं। उन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में 14 विकेट लिए हैं जिसमें यॉर्कशर के खिलाफ 32 रन पर सात विकेट का शानदार प्रदर्शन भी शामिल हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो टेस्ट खेले हैं और सात विकेट लिए हैं। टीम के अंतिम एकादश में हालांकि हेजलवुड की जगह मध्यम तेज गति के गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को जगह मिलने की अधिक संभावना है। ओवल की परिस्थितियां बोलैंड की गेंदबाजी के लिए ज्यादा मुफीद है। इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला 16 जून से शुरू होगी।

चोट के कारण पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादातर मैचों में बाहर रहने वाले हेजलवुड एशेज जैसी महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए तैयार होने के लिए और समय मिलेगा। इस 32 साल के तेज गेंदबाज ने पिछले 19 मैचों में सिर्फ चार टेस्ट खेले है।

हेजलवुड ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में इस चोट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए केवल तीन मैच खेले। हेजलवुड पे जांच में चोट के मामूली निकलने के बाद सिडनी में गेंदबाजी अभ्यास शुरू किया था। वह इसके बाद टीम के साथ इंग्लैंड भी आये लेकिन प्रबंधन ने उन्हें और विश्राम देने का फैसला किया।

Advertisement
First Published - June 4, 2023 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement