facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Badminton: मलेशिया ओपन के फाइनल में हारे सात्विक-चिराग, अब इंडिया ओपन में दिखाएंगे दम

Advertisement

सात्विक ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें खुशी है कि आखिर में हम किसी टूर्नामेंट में खेल पाए लेकिन थोड़ी निराशा है क्योंकि हम दबाव झेलने में नाकाम रहे।’’

Last Updated- January 14, 2024 | 5:51 PM IST
Satwik-Chirag

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी रविवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में चीन के लियांग वेई केंग और वांग की विश्व में नंबर एक जोड़ी से संघर्ष पूर्ण मुकाबले में हार गए और इस तरह से उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

दोनों जोड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया लेकिन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विक और चिराग की जोड़ी पहला गेम जीतने और निर्णायक गेम में 11-7 की बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई और आखिर में उन्हें लियांग और वांग से 21-9, 18-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सात्विक ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें खुशी है कि आखिर में हम किसी टूर्नामेंट में खेल पाए लेकिन थोड़ी निराशा है क्योंकि हम दबाव झेलने में नाकाम रहे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैच जब निर्णायक मोड़ पर था तब हम पर उनकी तुलना में अधिक दबाव था और हमने गलतियां की। उन्होंने हालांकि हम पर दबाव बनाए रखा। उम्मीद है कि अगली बार हम उनसे बदला चुकता करने में सफल रहेंगे।’’

भारतीय जोड़ी की लियांग और वांग के हाथों यह चौथी हार है। यह दोनों जोड़ियां पिछले साल चार बार आमने-सामने थी जिनमें चीन की जोड़ी तीन मुकाबले जीतने में सफल रही थी। सात्विक और चिराग ने इस बीच केवल कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में अपनी इस प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया था।

सात्विक और चिराग ने पहले गेम में शुरू से अपना दबदबा बना दिया था और इंटरवल तक उसको सात अंक की बढ़त हासिल थी। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और पहला गेम आसानी से अपने नाम किया। चीन की जोड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में अच्छी वापसी की और उसने 8-2 से बढ़त हासिल कर ली। लियांग और वांग इंटरवल तक 11-6 से आगे थे।

भारतीय जोड़ी ने वापसी की कोशिश में कुछ गलतियां भी की जिसका फायदा उठाकर चीन की जोड़ी ने यह गेम जीत कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। सात्विक और चिराग ने तीसरे और निर्णायक गेम में शानदार शुरुआत की और एक समय वह 10-3 से आगे थे। लियांग और वांग ने पहले स्कोर 12-12 से बराबर किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने चार चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किये, जिनमें से भारतीय खिलाड़ी केवल एक का ही बचाव कर पाए। सात्विक और चिराग अब मंगलवार से नई दिल्ली में शुरू होने वाले इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 5:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement