facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गेंद बनी यमराज! क्रिकेट मैच के दौरान एक व्यक्ति की मौत

Advertisement

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा सोमवार को दोपहर में माटुंगा के दाडकर क्रिकेट मैदान पर हुआ ।

Last Updated- January 10, 2024 | 2:51 PM IST
Cricket
Representative Image

एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान एक 52 वर्षीय पुरूष की फील्डिंग के दौरान मौत हो गई जब उसी मैदान पर चल रहे दूसरे मैच से गेंद आकर उनके सिर पर लगी । पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा सोमवार को दोपहर में माटुंगा के दाडकर क्रिकेट मैदान पर हुआ । उस समय जयेश चुन्नीलाल सावला अपनी टीम के लिये फील्डिंग कर रहे थे।

मैदान पर एक साथ दो मैच चल रहे थे । दूसरे मैच से बल्लेबाज ने शॉट लगाया तो गेंद सावला के सिर के पिछले हिस्से में लगी । वह मैदान पर अचेत होकर गिर गए । उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

अधिकारी ने बताया कि सावला की मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई और माटुंगा थाने में हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई । कच्छी समुदाय द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मैदान पर मैच खेले जा रहे थे ।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 2:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement