facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ballon d’Or 2023: मेस्सी फिर से Ballon d’Or की दौड़ में लेकिन रोनाल्डो 20 साल बाद पहली बार रेस से बाहर

Advertisement

दिसंबर में अर्जेंटीना को विश्वकप का खिताब दिलाने वाले और वर्तमान समय में इंटर मियामी की तरफ से खेल रहे मेस्सी को पिछले साल इस सूची में जगह नहीं मिली थी।

Last Updated- September 07, 2023 | 1:46 PM IST
Lionel Messi

सात बार के बैलन डी’ओर (Ballon d’Or 2023) विजेता लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) को एक साल बाद फिर से फुटबॉल के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ियों में जगह मिली है लेकिन लंबे समय तक उनके प्रतिद्वंदी रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) इस सूची में शामिल नहीं हैं।

दिसंबर में अर्जेंटीना को विश्वकप का खिताब दिलाने वाले और वर्तमान समय में इंटर मियामी की तरफ से खेल रहे मेस्सी को पिछले साल इस सूची में जगह नहीं मिली थी।

30 पुरुष खिलाड़ियों की सूची जारी

इस बार बुधवार को 30 पुरुष खिलाड़ियों की जो सूची जारी की गई उसमें मेस्सी का नाम शामिल है। उन्हें इस पुरस्कार के लिए एर्लिंग हालैंड और काइलिन एमबापे से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।

पिछले साल के विजेता करीम बेनजेमा भी इस सूची में शामिल हैं। सऊदी अरब के क्लब अल नासेर की तरफ से खेल रहे रोनाल्डो 2003 के बाद पहली बार इस सूची में जगह नहीं बना पाए। रोनाल्डो ने पांच बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।

विजेता की घोषणा 30 अक्टूबर को

विजेता की घोषणा 30 अक्टूबर को की जाएगी। महिलाओं की सूची में विश्वकप विजेता स्पेन की छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें ऐताना बोनमती भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले सप्ताह यूईएफए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया था।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 1:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement