facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BCCI ने एसीसी इमर्जिंग महिला Asia Cup के लिये भारत ए टीम का किया ऐलान

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 12:49 PM IST
BCCI

बल्लेबाजी हरफनमौला श्वेता सहरावत हांगकांग में 12 जून से होने वाले एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप में 14 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी । भारत ए टीम 13 जून को पहला मैच हांगकांग से खेलेगी । बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने शुक्रवार को आगामी एसीसी इमर्जिग महिला एशिया कप के लिये भारत ए टीम का चयन किया है ।’’

टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो समूहों में बांटा जायेगा । भारत समूह ए में हांगकांग, थाईलैंड ए, पाकिस्तान ए के साथ है जबकि बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए , मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात ग्रुप बी में हैं । फाइनल 21 जून को खेला जायेगा ।

भारत ए (इमर्जिंग टीम) : श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी, तृषा गोंगाडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, ममता मडीवाला, टिटास संधू, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा ।

मुख्य कोच : नूशिन अल खादीर

भारत ए का कार्यक्रम :

12 जून बनाम हांगकांग
15 जून बनाम थाईलैंड ए
17 जून बनाम पाकिस्तान ए ।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 12:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement