facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ल्ड कप से पहले पूर्व कोच रवि शास्त्री ने दी सलाह, कहा-प्लेइंग 11 में लेफ्ट हैंड के 3 बल्लेबाज जरूरी

Advertisement

शास्त्री ने कहा कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के अलावा भारत बाएं हाथ के दो अन्य बल्लेबाजों को टीम में रख सकता है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:07 PM IST

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि एशिया कप और उसके बाद स्वदेश में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए शीर्ष सात बल्लेबाजों में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज रखने से भारतीय टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी।

शास्त्री ने कहा कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के अलावा भारत बाएं हाथ के दो अन्य बल्लेबाजों को टीम में रख सकता है।

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘‘बल्लेबाजी क्रम में तीन अन्य स्थान है जहां मुझे लगता है कि बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों को रखना चाहिए। यहीं पर चयनकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि वे खिलाड़ियों पर नजर रखे हुए हैं। वे जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में है। अगर तिलक वर्मा अच्छी फॉर्म में है तो उसे टीम में जगह दो। अगर आपको लगता है कि (यशस्वी) जायसवाल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उसे टीम में चुनो।’’

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के एशिया कप में वापसी करने की संभावना

दाएं हाथ के दो बल्लेबाजों केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के चोट से उबरने के बाद 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में वापसी करने की संभावना है और ऐसे में टीम प्रबंधन के लिए अंतिम एकादश में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाजों को रखना मुश्किल होगा।

शास्त्री ने इसके साथ ही ईशान किशन का भी पक्ष लिया और उम्मीद जताई कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा,‘‘ यदि आप पिछले छह से आठ महीनों में ईशान किशन को लेकर चल रहे हो और वह विकेटकीपिंग भी करेगा तो हर हालत में टीम में उसकी जगह पक्की होनी चाहिए। जो भी हो लेकिन बाएं हाथ के दो बल्लेबाज टीम में जरूर होने चाहिए।’’

शीर्ष क्रम के सात बल्लेबाजों में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज होने चाहिए: शास्त्री 

शास्त्री ने कहा,‘‘ जडेजा को शामिल करके शीर्ष क्रम के सात बल्लेबाजों में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज होने चाहिए। ईशान किशन पिछले 15 महीनों से विकेट कीपिंग कर रहा है तो फिर किसी और की तलाश क्यों?’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने तिलक वर्मा की भी तारीफ की जिन्होंने वेस्टइंडीज में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की अच्छी शुरुआत की। शास्त्री ने कहा,‘‘ मैं तिलक वर्मा से काफी प्रभावित हूं और मैं बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहता हूं। अगर मैं टीम में बाएं हाथ का एक अदद बल्लेबाज चाहता हूं तो मैं निश्चित तौर पर उसके नाम पर गौर करूंगा।’’

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement