facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, IPL में चोटिल हुए केन विलियमसन वनडे World Cup से हो सकते हैं बाहर

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 12:04 PM IST
Kane Williamson

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए चोटिल होने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस साल के आखिर में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप से बाहर हो सकते हैं। विलियमसन चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड लौट गए थे और मंगलवार को स्कैन से पुष्टि हुई कि उन्हें अपने दाएं घुटने का ऑपरेशन करवाना होगा। विलियमसन अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के अनुसार दाहिने हाथ के इस बल्लेबाज का अगले तीन सप्ताह के अंदर ऑपरेशन किया जाएगा। विलियमसन ने यह खबर मिलने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा,‘‘ पिछले दिनों मुझे बहुत सहयोग मिला और इसके लिए मैं गुजरात टाइटंस का आभार व्यक्त करता हूं। यह स्वाभाविक है कि इस तरह की चोट लगने से मैं निराश हूं लेकिन मेरा ध्यान अभी सर्जरी और उसके बाद फिटनेस हासिल करने पर है।’’

विलियमसन ने कहा,‘‘ इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन मैं जल्द से जल्द मैदान पर उतरने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करूंगा।’’ इस तरह की चोट से उबरने और पूर्ण फिटनेस हासिल करने में काफी समय लग जाता है और इसे देखते हुए विलियमसन का अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप तक पूरी तरह फिट होना असंभव लगता है।

विलियमसन ने कहा,‘‘ मैं अगले कुछ महीनों में मुख्य कोच गैरी स्टीड और टीम का कैसे सहयोग कर सकता हूं इस पर ध्यान दे रहा हूं।’’ न्यूजीलैंड के कोच स्टीड को भी लगता है कि विलियमसन का विश्वकप से पहले फिट होना मुश्किल लगता है।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है लेकिन अभी की स्थिति को देखते हुए यह असंभव लगता है। हमारी भावनाएं अभी केन के साथ हैं। यह उनके लिए मुश्किल समय है। यह ऐसी चोट नहीं है जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे। यह वास्तव में करारा झटका है।’’

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement