facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शुभमन गिल के सेलेक्शन पर कन्फ्यूज हुए ब्रॉडकास्टर, सोशल मीडिया में यूजर्स ने BCCI को किया ट्रोल

Advertisement

भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए कद्दावर खिलाड़ी केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बमराह की वापसी हुई है

Last Updated- September 19, 2023 | 3:03 PM IST
Broadcaster confused over Shubman Gill's selection, users trolled BCCI on social media
PTI

सोमवार यानी 21 अगस्त को एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम के 17 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी गई।  इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है। पहले मैच में सह-मेजबान पाकिस्तान नेपाल से भिड़ेगा। यह मैच पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा सेलेक्शन कमेटी के चेयरमेन अजीत अगरकर ने की। लेकिन इस बीच स्टार स्पोर्ट्स, जो टूर्नामेंट का ब्रॉडकास्टर है उसकी वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। पहले घोषणा की गई कि शुभमन गिल को इस टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना गया है और बाद में करेक्शन के बाद बताया गया कि गिल तो दरअसल टीम का हिस्सा हैं।

अगरकर ने बाद में इस बात की पुष्टि की कि शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया है और संजू सैमसन को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

https://twitter.com/RahulJa05201627/status/1693548577837240575?s=20

https://twitter.com/RahulJa05201627/status/1693548577837240575?s=20

टीम के सेलेक्शन की सबसे अच्छी बात ये रही कि भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए कद्दावर खिलाड़ी केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बमराह की वापसी हुई है। इसके अलावा भारतीय टीम ने युवा सनसनी तिलक वर्मा को भी टीम में जगह दी है। जिन्होंने वेस्टइंडीज सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement