facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024-24: खेल मंत्रालय के बजट में 45 करोड़ रुपये का इजाफा, पेरिस ओलंपिक पर होगा भारत का फोकस

Advertisement

Interim Budget Allocation for Sports Ministry, 2024-25: खेलो इंडिया को पिछले बजट में 20 करोड़ रुपये का इजाफा कर 900 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

Last Updated- February 01, 2024 | 7:06 PM IST
The budget focused on 'women power', which schemes did Finance Minister Sitharaman talk about? 'नारी शक्ति' पर फोकस रहा बजट, वित्त मंत्री सीतारमण ने की किन-किन योजनाओं पर बात

खेल मंत्रालय को गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये अंतरिम बजट में 3,442.32 करोड़ रुपये आवंटित किये गये जिसमें पिछले साल की तुलना में 45.36 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया। पिछले बजट में खेल मंत्रालय को 3,396.96 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे।

इस 2024-25 वित्तीय वर्ष के दौरान देश का मुख्य ध्यान पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेल पर लगा होगा। खेलो इंडिया को पिछले बजट में 20 करोड़ रुपये का इजाफा कर 900 करोड़ रुपये आवंटित किये गए।

राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने वाले, खिलाड़ियों को बुनियादी ढांचा और उपकरण मुहैया कराने वाले और कोचों की नियुक्ति के अलावा अन्य काम करने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बजट में पिछले साल की तुलना में 26.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गयी जिससे अब यह 795.77 करोड़ रुपये का होगा।

राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के 2023-24 के 325 करोड़ रूपये बजट में इस दफा 15 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) को इस अंतरिम बजट में 22.30 करोड़ रुपये आवंटित किये गये जो 2023-24 वित्तीय वर्ष में 21.73 करोड़ रुपये का था।

राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला (एनडीटीएल) को पिछले बजट की तुलना में ढाई करोड़ रूपये ज्यादा 22 करोड़ रुपये आवंटित हुए। राष्ट्रीय खेल विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र के बजट को 10 करोड़ रुपये से घटाकर आठ करोड़ रुपये कर दिया गया जबकि राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए पिछली बार के 83.21 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 91.90 करोड़ रुपये कर दिया गया।

खिलाड़ियों को मिलने वाले भत्ते के बजट में काफी घटोतरी की गयी जो 84 करोड़ रूपये से 39 करोड़ रुपये कर दिया गया। राष्ट्रीय खेल विकास कोष के बजट में भी कटौती की गयी जिसे 46 करोड़ रुपये से घटाकर 18 करोड़ रुपये कर दिया गया।

पिछले बजट में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 15 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे जिसे अब 0.01 करोड़ रुपये कर दिया गया क्योंकि इस वर्ष इनका आयोजन नहीं किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 7:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement