facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NCA से स्वीकृति मिलने के बाद बुमराह भारतीय वनडे टीम में शामिल

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 4:22 PM IST
IND v SA: Victory is necessary for India, otherwise Australia team will cause big loss.
PTI

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू हो रही घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। बुमराह ने भारत की ओर से पिछला मुकाबला सितंबर में खेला था और वह पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की मास्टरकार्ड एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया है।’ बयान के अनुसार, ‘यह तेज गेंदबाज रिहैबिलिटेशन से गुजरा है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने उसे फिट घोषित किया है।

वह जल्द ही भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे।’ श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement