facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BWF World Junior Championship: भारत की 16 सदस्यीय बैडमिंटन टीम अमेरिका के लिए रवाना

Advertisement

टूर्नामेंट में टीम स्पर्धा का आयोजन 25 से 30 सितंबर जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन दो से आठ अक्टूबर तक होगा।

Last Updated- September 23, 2023 | 7:56 PM IST
Badminton

भारत की 16 सदस्यीय बैडमिंटन टीम 25 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने वाली आगामी बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शनिवार को स्पोकेन (वाशिंगटन, अमेरिका) के लिए रवाना हो गई।

टीम ने रवानगी से पहले एक से 20 सितंबर तक गुवाहाटी के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था। भारतीय टीम में ओडिशा ओपन 2022 चैंपियन उन्नति हुडा और दो बार के अंडर-19 ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग चैंपियन आयुष शेट्टी शामिल हैं।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘तीन सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों के कौशल को मजबूत करना और टीम में एकजुटता बढाना था क्योंकि वे व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ-साथ टीम चैंपियनशिप में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।’’

टूर्नामेंट में टीम स्पर्धा का आयोजन 25 से 30 सितंबर जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन दो से आठ अक्टूबर तक होगा। भारतीय टीम ग्रुप डी में कुक आईलैंड के खिलाफ 25 सितंबर को अपना अभियान शुरू करेगी। इस ग्रुप में जर्मनी, ब्राजील और डोमिनिकन रिपब्लिकन शामिल है।

भारतीय टीम:

बालक वर्ग एकल: आयुष शेट्टी, तुषार सुवीर, लोकेश रेड्डी, निकोलस नाथन राज ।

बालिका एकल: उन्नति हुडा, तारा शाह, देविका सिहाग, श्रियांशी वलीशेट्टी ।

बालक युगल: निकोलस नाथन राज / तुषार सुवीर, दिव्यम अरोड़ा / मयंक राणा ।

बालिका युगल: राधिका शर्मा / तन्वी शर्मा, वेन्नला के / श्रियांशी वलीशेट्टी ।

मिश्रित युगल: समरवीर / राधिका शर्मा, सात्विक रेड्डी के / वैष्णवी खडकेकर।

Advertisement
First Published - September 23, 2023 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement