facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेशेवर बन सकती हूं लेकिन अभी नहीं पता कि क्या करूंगी: ओलंपिक पदक विजेता मेरी कॉम

Advertisement

राष्ट्रमंडल खेलों के 2022 में हुए चयन ट्रायल के दौरान एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की चोट के बाद से इस छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज ने प्रतिस्पर्धा पेश नहीं की है।

Last Updated- December 11, 2023 | 7:43 PM IST
May go pro but don't know what I will do yet : Mary Kom

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज मेरी कॉम ने आगामी वर्षों में पेशेवर मुक्केबाज बनने की संभावना को खारिज नहीं किया है क्योंकि यह अनुभवी मुक्केबाज आयु से जुड़ी सीमाओं के कारण अब एमेच्योर मुक्केबाजी में चुनौती पेश नहीं कर सकतीं।

राष्ट्रमंडल खेलों के 2022 में हुए चयन ट्रायल के दौरान एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) की चोट के बाद से इस छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज ने प्रतिस्पर्धा पेश नहीं की है। उन्होंने हालांकि अब तक संन्यास की घोषणा नहीं की है।

नियमों के अनुसार 40 वर्ष से अधिक की उम्र की मुक्केबाज एमेच्योर वर्ग में चुनौती पेश नहीं कर सकती और मेरी कॉम अब 41 साल की हैं। पहले खेलो इंडिया पैरा खेलों में सोमवार को यहां पदक विजेताओं को पदक देने के बाद मेरी कॉम ने कहा, ‘‘अगर मैं अपने दिल से कहूं तो मेरे में अब भी कुछ करने की भूख है। अब भी प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं। लेकिन इस साल से मैं आयु सीमा के कारण प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाऊंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं फिर भी मुक्केबाजी से जुड़ा कुछ करने की कोशिश करूंगी। मैं पेशेवर बन सकती हूं लेकिन अभी नहीं पता कि मैं क्या करूंगी। मेरे अंदर अब भी एक से दो साल या यहां तक कि चार साल तक खेलने का जज्बा है।’’

इस दिग्गज मुक्केबाज ने कहा कि वह चोटों के कारण भी प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाईं। मेरी कॉम ने कहा, ‘‘मैं इस साल आयु सीमा के कारण प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकी, मैं कई प्रतियोगिताओं से चूक गई। मुझे बड़ी चोट लगी थी, एसीएल चोट और ठीक होने के बाद मैं राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसी कई प्रतियोगिताओं से चूक गई।’’

मेरी कॉम ने कहा कि पैरा एथलीट असली नायक हैं क्योंकि उन्हें देश को गौरवांवित करने के लिए बाधाओं से लड़ना पड़ता है।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement