facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Champions Trophy: क्रिकेट अब भी धर्म, कमाई दन-दनादन

Advertisement

देश में डिजिटल मीडिया और स्मार्टफोन की बढ़ती पैठ के बीच अब भारतीयों को स्मार्टफोन और लैपटॉप पर ही लाइव मैच देखना रास आने लगा है।

Last Updated- March 07, 2025 | 10:46 PM IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को विराट कोहली की दमदार पारी ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे डाली। यह पहला मौका नहीं था जब क्रिकेट की दुनिया के किंग कहलाने वाले कोहली ने भारत के लिए फाइनल का दरवाजा खोला हो। इस दौर की दो सबसे धाकड़ टीमों के इस मुक़ाबले ने दर्शकों के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एक वक्त तो 66.9 करोड़ दर्शक इस रोमांचक मुकाबला देख रहे थे।

देश में डिजिटल मीडिया और स्मार्टफोन की बढ़ती पैठ के बीच अब भारतीयों को स्मार्टफोन और लैपटॉप पर ही लाइव मैच देखना रास आने लगा है। कभी टीवी पर चिपके रहने वाले लोग अब इससे दूरी बनाने लगे हैं।

लैपटॉप और स्मार्टफोन पर मैच देखने वाले लोग आसानी से कोई भी आंकड़ा देख सकते हैं, मैच के दौरान चलने वाले क्विज का जवाब देकर पुरस्कार जीत सकते हैं, कैमरे के अलग-अलग ऐंगल से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं और अपनी पसंदीदा भाषा में कमेंट्री भी सुन सकते हैं। दर्शकों की पसंद पूरी करने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी हर जतन कर रहे हैं। उन प्लेटफार्म पर दर्शक कम कीमत में या मुफ्त में भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लुत्फ ले सकते हैं, जिसे देखकर भी लोग डिजिटल मीडिया का रुख कर रहे हैं।

डेलॉयट और फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटसी स्पोर्ट्स (फिफ्स) की एक हालिया रिपोर्ट कहती है कि वित्त वर्ष 2024 में भारत में प्रशंसकों की भागीदारी 21,400 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2029 तक सालाना 12 फीसदी चक्रवृद्धि के साथ आंकड़ा 38,400 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024 में कंटेंट स्ट्रीमिंग और विज्ञापन से 4,200 करोड़ रुपये कमाई होने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2029 तक दोगुनी से भी पार 10,000 करोड़ रुपये हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 89 फीसदी भारतीय खेल प्रेमियों को लगता है कि उभरती तकनीक ने उनका खेल देखने का अनुभव काफी बढ़ाया है।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement