facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

China Open 2023 : प्रणय और सेन चाइना ओपन के पहले दौर में बाहर

Advertisement

विश्व में छठे नंबर के भारतीय खिलाड़ी को एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में मलेशिया के विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी से 12-21 21-13 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Last Updated- September 05, 2023 | 2:55 PM IST
Prannoy H. S.

China Open 2023 : विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय मंगलवार को यहां मलेशिया के एनजी त्जे योंग से तीन गेम तक चले मैच में हारकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर हो गए।

विश्व में छठे नंबर के भारतीय खिलाड़ी को एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में मलेशिया के विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी से 12-21 21-13 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा चैंपियन लक्ष्य सेन भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्हें डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से 21-23 21-16 9-21 हार झेलनी पड़ी। यह मैच एक घंटे 18 मिनट तक चला।

इसके बाद प्रियांशु राजावत को इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो से 13-21, 24-26 से हार का सामना करना पड़ा जिससे पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी चेन किंग चेन और जिया यी फैन की चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से 18-21, 11-21 से हार गई।

पीवी सिंधू के एशियाई खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के कारण आखिरी क्षण में हट जाने के कारण महिला एकल में भारत की कोई भी खिलाड़ी भाग नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें : बिना स्पॉन्सरशिप सपोर्ट के भारत के नंबर 1 खिलाड़ी बने गुकेश अपने खेल में और सुधार करना चाहते हैं

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement