facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lionel Messi को चीनी पुलिस ने एयरपोर्ट पर घेरा, जानें क्या है पूरा मामला

Advertisement

15 जून को अर्जेंटीना का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीजिंग के वर्कर्स स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच होना है।

Last Updated- June 13, 2023 | 10:18 AM IST
Argentina player Lionel Messi detained at Beijing Airport

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बढ़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो चीन में बीजिंग हवाई अड्डे का है, जहां Lionel Messi को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 10 जून की है। मेसी को चीनी पुलिसकर्मियों ने घेर लिया था और उनसे पूछताछ की।
बता दें कि 15 जून को अर्जेंटीना का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीजिंग के वर्कर्स स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच होना है। हालांकि, मैच से पहले मेसी के इस वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हुआ यूं कि मेसी के पास अर्जंटीना और स्पेन दोनों देशों के पासपोर्ट थे, जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर बखेड़ा खड़ा हो गया। मेसी को चीन में अपना अर्जंटीना वाला पासपोर्ट लाना था, पर गलती से वो अपना स्पेन का पासपोर्ट ले आए। इसी कारण से मेसी को कुछ देर पूछताछ के लिए पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोक लिया। बता दें कि स्पेन के पासपोर्ट पर चीन में वीजा-फ्री एंट्री नहीं है । हालांकि, मामले सुलझने के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल के इस सुपरस्टार को उनका वीजा सौंप दिया गया और वो एयरपोर्ट से बाहर आ गए।

देखें वीडियो

दूसरी वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मेसी की फैन फॉलोइंग चीन में भी जहरदस्त है।

जैसे ही मामला सुलझने के बाद लियोनेल मेसी बाहर आए तो उनके चीनी फैंस ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इसके अलावा, मेसी के जिस होटल में रुकने का इंतजाम था, वहां भी उनकी एक झलक पाने के लिए उनके सैकड़ों फैंस इंतजार में खड़े थे।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement