facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cincinnati 2023: अमेरिका में दो साल बाद पहला सिंगल मैच जीते Novak Djokovic

Advertisement

दूसरी रैंकिंग वाले जोकोविच ने पहला सेट 6 . 4 से जीता और दूसरे में दो अंक से आगे थे ।

Last Updated- August 17, 2023 | 11:55 AM IST
Novak Djokovic

तेईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने 2021 के बाद अमेरिका में पहला एकल मैच जीता । उन्होंने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में हराया जब कमर में चोट के कारण स्पेन के इस खिलाड़ी को दूसरे सेट में ही कोर्ट छोड़ना पड़ा ।

दूसरी रैंकिंग वाले जोकोविच ने पहला सेट 6 . 4 से जीता और दूसरे में दो अंक से आगे थे । डेविडोविच को इसके बाद दर्द उठा और मैच 46 मिनट में ही खत्म हो गया ।

कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण जोकोविच पिछले दो साल में अमेरिका में नहीं खेल सके थे । वह यहां 2019 के बाद पहली बार खेल रहे हैं । वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन 2020 में न्यूयॉर्क में खेला गया था । चौथी रैंकिंग वाले स्टेफानोस सिटसिपास ने अमेरिका के बेन शेल्टन को 7 . 6, 7 . 6 से मात दी ।

यह भी पढ़ें : Cincinatti Open 2023: Novak Djokovic अमेरिका में 2021 के बाद पहला मैच हारे

महिला वर्ग में शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक ने अमेरिकी क्वालीफायर डेनियेले कोलिंस को 6 . 1, 6 . 0 से हराया । अब उनका सामना झेंग किनवेन से होगा जिसने 43 वर्ष की वीनस विलियम्स को 1 . 6, 6 . 2, 6 . 1 से मात दी ।

महिला वर्ग में ही 18 वर्ष की लिंडा नोस्कोवा ने नौवीं रैंकिंग वाली पेत्रा क्वितोवा को 3 . 6, 6 . 2, 6 . 4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया । वहीं चौथी रैंकिंग वाली एलेना रिबाकिना ने येलेना ओस्टापेंको को 6 . 7, 6 . 2, 6 . 4 से हराया ।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 11:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement