facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में दिख सकता है बिग बैश का रोमांच, भारत में मैच कराने की तैयारी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वैश्विक दर्शकों और भारी विज्ञापन राजस्व को आकर्षित करने के लिए दिसंबर में शुरू होने वाले बिग बैश लीग के कुछ मैच चेन्नई में आयोजित करने पर विचार कर रहा है

Last Updated- May 19, 2026 | 10:41 PM IST
Big Bash League
प्रतीकात्मक तस्वीर

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीगों में एक बिग बैश लीग (बीबीएल) दर्शक खींचने और राजस्व झटकने के लिए अब भारतीय पिच पर बल्लेबाजी करने उतर रहा है। इस साल के शुरू में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) बीबीएल में शामिल टीमों (फ्रैंचाइजी) में हिस्सेदारी बेचने की महत्त्वाकांक्षी योजना को मुकाम तक नहीं पहुंचा पाई थी। मगर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने के अपने प्रयासों के तहत दिसंबर में शुरू होने वाले बीबीएल के अगले सत्र के कुछ मैच चेन्नई में आयोजित करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।

बीबीएल देखने दर्शक स्टेडियम तो भारी तादाद में उमड़ते हैं मगर विज्ञापन राजस्व और यहां तक कि वैश्विक दर्शकों, खासकर क्रिकेट के दीवाने देश भारत के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचने में सफल नहीं हो पाया है। इसे जेहन में रखते हुए बीबीएल अब भारत में एमए चिदंबरम स्टेडियम (जिसे चेपक के नाम से जाना जाता है) में प्रयोग के तौर पर कुछ शुरुआती मैच आयोजित करने की संभावनाओं का पता लगा रहा है।

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के सचिव यू भगवानदास राव ने कहा,‘संभावनाओं का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय टीम पहले ही चेन्नई पहुंच चुकी है। बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। यह उनके लिए भारतीय दर्शकों को आकर्षित करने का एक अच्छा अवसर होगा और वे चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का एक मैच पहले ही देख चुके हैं।’

सालाना 18.5 अरब डॉलर राजस्व के साथ आईपीएल 20 अरब डॉलर से अधिक के राजस्व वाले नैशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे अमीर खेल लीग माना जाता है। इस आईपीएल सत्र में टेलिविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या 1.1 अरब का आंकड़ा पार कर चुकी है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई लीग प्रति मैच केवल 8,07,000 दर्शकों को लुभा पा रहा है। यह प्रति मैच के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की सबसे अधिक देखी जाने वाली घरेलू खेल लीग है।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रसन्ना कन्नन ने कहा,‘हमारे पास एक विशाल दर्शक वर्ग और विज्ञापन आधार है। बीबीएल सीजन के दौरान इसी का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है। मेरा मानना है कि परीक्षण के तौर पर वे एक या दो मैच आयोजित करेंगे।’

टीएनपीएल तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) द्वारा संचालित प्रमुख ट्वेंटी 20 क्रिकेट लीग है। कन्नन अब तेलंगाना में इसी तरह की लीग का हिस्सा हैं।

भारत की ओर रुख करने का यह कदम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रैंचाइजी में हिस्सेदारी बेचकर 40-50 करोड़ डॉलर कमाई करने के प्रयासों के विफल होने के बाद उठाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और उसके राज्य संघ 2011 में शुरू हुई इस ऑस्ट्रेलियाई घरेलू ट्वेंटी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सह-मालिक रहे हैं। पिछले साल इस लीग की सभी आठ टीमों को प्रबंधन परामर्श कंपनी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) ने राष्ट्रीय क्रिकेट निकाय और छह राज्यों को निवेशकों की बढ़ती रुचि का लाभ उठाने का सुझाव दिया गया था।

एक मोटे अनुमान के मुताबिक फॉक्सटेल और चैनल सेवन के साथ बीबीएल के प्रसारण अधिकार 21.5 करोड़ डॉलर सालाना सौदे के तहत दिए गए हैं। दूसरी ओर आईपीएल के मौजूदा 2023-2027 चक्र के प्रसारण और डिजिटल मीडिया अधिकार डिज्नी स्टार और वायकॉम 18 को रिकॉर्ड 6.2 अरब डॉलर में दिए गए हैं।

Advertisement
First Published - May 19, 2026 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement