facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cristiano Ronaldo को अश्लील इशारा करना पड़ा महंगा, जुर्माने के साथ लगा 1 मैच का बैन

Advertisement

रीयाल मैड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार रोनाल्डो को करीब पांच हजार डॉलर अल शबाब को और आधी राशि महासंघ को भी जुर्माने के तौर पर देनी होगी ।

Last Updated- February 29, 2024 | 1:19 PM IST
Christiano Ronaldo

सउदी प्रो लीग फुटबॉल में अल नासर के लिये खेलते हुए कथित तौर पर अश्लील इशारे करने की वजह से पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) एक मैच के लिये निलंबित कर दिये गए हैं ।

अल नासर ने स्थानीय प्रतिद्वंद्वी अल शबाब को रविवार को 3 . 2 से हराया जिसके बाद रोनाल्डो ने विरोधी टीम के समर्थकों को देखकर अभद्र इशारे किये । दर्शक उनके चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी के नाम से ‘ मेस्सी मेस्सी’ के नारे लगा रहे थे ।

सउदी अरब फुटबॉल महासंघ की अनुशासन और नैतिकता समिति ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को इस निलंबन की घोषणा की । अल नासर को अगले मैच में अल हजम से खेलना है ।

रीयाल मैड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार रोनाल्डो को करीब पांच हजार डॉलर अल शबाब को और आधी राशि महासंघ को भी जुर्माने के तौर पर देनी होगी । इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती है ।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 1:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement