facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashes के बाद टेस्ट से संन्यास की अटकलों पर बोले David Warner

Advertisement

David Warner के हवाले से कहा ,‘‘ मैं कोई घोषणा करने नहीं जा रहा हूं । पाकिस्तान श्रृंखला के बाद हालांकि टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा ।’’

Last Updated- September 19, 2023 | 3:18 PM IST
David Warner

Ashes 2023: आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने गुरुवार से ओवल पर शुरू हो रहे आखिरी क्रिकेट टेस्ट से पहले संन्यास की अटकलों को खारिज किया लेकिन इसकी पुष्टि की कि वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दौरान ऐसी फुसफुसाहटें सुनी है कि पांचवां एशेज टेस्ट (Ashes 2023) वॉर्नर का आखिरी होगा । वॉर्नर ने हालांकि ऐसी अटकलों को खारिज किया ।

ये भी पढ़ें : Ind-Pak World Cup 2023: बदल सकती है मैच की तारीख, सुरक्षा एंजेसियों ने दी सलाह

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वॉर्नर के हवाले से कहा ,‘‘ मैं कोई घोषणा करने नहीं जा रहा हूं । पाकिस्तान श्रृंखला के बाद हालांकि टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा ।’’

36 वर्ष के वॉर्नर ने पिछले महीने कहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला के बाद संन्यास का ऐलान करेंगे । वह चाहते हैं कि आखिरी टेस्ट नववर्ष पर सिडनी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलें ।

वॉन ने स्टीव स्मिथ के संन्यास की संभावना भी जताई जिस पर वॉर्नर ने कहा ,‘‘यह मजाक है । मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता ।’’

ये भी पढ़ें : West Indies के खिलाफ ड्रॉ मैच के बाद India WTC रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसका

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 3:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement