facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Davis Cup: फिनलैंड से हारकर अमेरिका डेविस कप फाइनल्स से बाहर

Advertisement

कनाडा ने चिली को 2-1 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:45 AM IST
Davis Cup - Finals - United States v Finland

गत चैंपियन कनाडा ने डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई लेकिन अमेरिका की टीम फिनलैंड के खिलाफ 0-3 की शिकस्त के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। फिनलैंड ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

डेविस कप फाइनल्स के ग्रुप चरण के मुकाबले में ओटो विरटेनेन ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 7-6(5) 1-6 7-6(7) से हराया जबकि एमिल रुसुवोरी ने टॉमी पॉल को 7-6(1) 6-4 से हराकर पदार्पण कर रहे फिनलैंड को जीत दिलाई। ग्रुप डी से फिनलैंड के अलावा नीदरलैंड ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई जिसके मुकाबले नवंबर में स्पेन के मलागा में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : मिशन हांगझोउ 2023: एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा खिलाड़ी भेज रिकॉर्ड तोड़ेगा भारत, देखें लिस्ट

कनाडा ने चिली को 2-1 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कनाडा की ओर से एलेक्सिस ग्लेरन्यु ने एलेजांद्रो तबिलो को 6-3 7-6(5) से शिकस्त दी।

निकोलस जैरी ने गैब्रिएल डियालो को 6-4 6-4 से हराकर चिली को बराबरी दिलाई। ग्लेरन्यु ने हालांकि वासेक पोसपिसिल के साथ मिलकर मार्सेलो टोम्स बारियोस वेरा और ताबिलो को 6-3 7-6(7) से हराकर कनाडा को अगले दौर में जगह दिलाई।

पिछले साल के उप विजेता ऑस्ट्रेलिया ने भी मैनचेस्टर में ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड को 3-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। चेक गणराज्य सर्बिया को 3-0 से हराकर ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा। वेलेन्सिया में दो जीत के साथ ये दोनों टीम इस मुकाबले से पहले ही अंतिम आठ में जगह बना चुकी थी।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement