facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ल्ड कप के लिए स्टेडियम पर 20 से 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा दिल्ली

Advertisement

अप्रैल में बताया गया कि दिल्ली समेत पांच स्टेडियमों में काफी काम की जरूरत है। इनमें हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और मोहाली शामिल है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:34 PM IST
Delhi will spend 20 to 25 crores on the stadium for the World Cup

अक्टूबर नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पांच मैचों की मेजबानी करने वाले अरूण जेटली स्टेडियम की मरम्मत और साज सज्जा पर 20 से 25 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इस साल की शुरूआत में दूसरे टेस्ट की मेजबानी करने वाले स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखे जाने के कारण काफी आलोचना हुई थी।

अप्रैल में बताया गया कि दिल्ली समेत पांच स्टेडियमों में काफी काम की जरूरत है। इनमें हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और मोहाली शामिल है। मोहाली में हालांकि वर्ल्ड कप का कोई मैच नहीं होना है। भारत में क्रिकेट की अपार लोकप्रियता के चलते BCCI प्रसारण अधिकारों से करोड़ों कमा रहा है लेकिन अधिकांश स्टेडियमों की हालत इतनी खराब है कि मूलभूत सुविधायें भी नहीं है।

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव रजत मनचंदा ने कहा कि फोकस वर्ल्ड कप के दौरान दर्शकों का अनुभव यादगार बनाने पर होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें पांच मैचों की मेजबानी दिये जाने के लिये हम BCCI को धन्यवाद देते हैं। हमें स्टेडियम का बुनियादी ढांचा बेहतर करना होगा ताकि दर्शकों का अनुभव यादगार रहे। इसमें दर्शकों की सीटें बदलना, नये वॉशरूम बनाना, पुताई और टिकट सॉफ्टवेयर में बदलाव शामिल है।’

अरूण जेटली स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 35,000 है और मनचंदा ने बताया कि DDCA करीब 10,000 सीटें बदलेगा। उन्होंने कहा, ‘हम दर्शकों को साफ सुथरे वॉशरूम, सस्ती दर पर अच्छा खाना और पानी उपलब्ध करायेंगे। हाउसकीपिंग स्टाफ भी बढाया जायेगा। यह सारा काम 15 सितंबर तक पूरा किया जाना है।’

उन्होंने बताया कि ICC और BCCI की टीम जुलाई के तीसरे सप्ताह में स्टेडियम का मुआयना करेगी। दिल्ली में सात अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर का मैच होना है। यहां भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 अक्टूबर को मैच होगा। बाकी मैच 14 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और छह नवंबर को होने हैं।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement