facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Denmark Open 2023: सिंधू और आकर्षी दूसरे दौर में, श्रीकांत हुए बाहर

Advertisement

सिंधू अगले दौर में इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से भिड़ेगी जबकि आकर्षी का सामना थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग से होगा।

Last Updated- October 17, 2023 | 8:16 PM IST
PV Sindhu enters semi-finals of Arctic Open Super 500 badminton tournament with hard-fought win

Denmark Open 2023: भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) और आकर्षी कश्यप ने मंगलवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 705 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत पहले दौर में ही बाहर हो गए।

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली सिंधू को पहले दौर में स्कॉटलैंड की विश्व में 28वें नंबर की खिलाड़ी क्रिस्टी गिल्मर को 21-14, 18-21, 21-10 से हराने में संघर्ष करना पड़ा। यह मैच 56 मिनट तक चला।

एक अन्य मैच में विश्व में 38वीं रैंकिंग के खिलाड़ी आकर्षी ने जर्मनी की दुनिया की 26वें नंबर की ली यवोन को 20-21 22-20 21-12 से हराया।

सिंधू अगले दौर में इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से भिड़ेगी जबकि आकर्षी का सामना थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग से होगा। श्रीकांत को पुरुष एकल के पहले दौर में चीन के विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी वेंग होंग यांग से 21-19 10-21 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कि भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट से हट गई, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी मलेशिया के ओंग यू सिन और टीओ ई यी दूसरे दौर में पहुंच गए।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 8:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement