facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय क्रिकेट का घरेलू सत्र: 28 जून से दलीप ट्रॉफी के साथ आगाज, रणजी पांच जनवरी से

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 3:40 PM IST
Cricket

भारतीय क्रिकेट का 2023-24 घरेलू सत्र दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के साथ 28 जून से शुरू होगा जबकि रणजी ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पांच जनवरी से होगा। इस दौरान दलीप ट्रॉफी छह क्षेत्रीय टीमों के बीच खेली जाएगी।

इसके बाद देवधर ट्रॉफी लिस्ट ए टूर्नामेंट (24 जुलाई से तीन अगस्त), ईरानी कप (एक से पांच अक्टूबर), सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पुरुषों की टी20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप (16 अक्टूबर से छह नवंबर) और विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी (23 नवंबर-दिसंबर 15) का आयोजन होगा।

पुरुषों के सीनियर वर्ग में रणजी ट्रॉफी सत्र का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके एलीट ग्रुप के लीग चरण के मैच पांच जनवरी से 19 फरवरी के बीच खेले जायेंगे जबकि नॉकआउट चरण का आयोजन 23 फरवरी से 14 मार्च तक होगा। यह टूर्नामेंट 70 दिन तक चलेगा। प्लेट ग्रुप के लीग मैच पांच जनवरी से पांच फरवरी के बीच जबकि नॉकआउट चरण नौ से 22 फरवरी तक खेला जाएगा।

एलीट वर्ग में चार ग्रुप में आठ-आठ टीमें होंगी जिसमें से हर ग्रुप की शीर्ष की दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्लेट ग्रुप में छह में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

प्लेट ग्रुप के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें आगामी सत्र (2024-25) में एलीट ग्रुप में शामिल होंगी। एलीट ग्रुप की 32 टीमों की समग्र तालिका में आखिरी दो स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेट ग्रुप में खिसक जायेंगी। सीनियर महिला सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप के साथ होगी जो 19 अक्टूबर से नौ नवंबर के बीच खेली जाएगी, इसके बाद अंतर क्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी 24 नवंबर से चार दिसंबर तक खेली जाएगी।

सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी का आयोजन चार से 26 जनवरी के बीच होगा। सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी और वनडे ट्रॉफी में पांच ग्रुप होंगे। इसमें दो ग्रुप में आठ-आठ टीमें जबकि बाकी के तीन ग्रुप में सात-सात टीमें होगी।

हर ग्रुप की शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप मैचों के बाद इन 10 टीमों में से शीर्ष छह टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि आखिरी की चार टीमों को अंतिम आठ में जगह के लिए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना होगा।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement