facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BCCI को झटका: Dream11 ने भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य प्रायोजन छोड़ा, ऑनलाइन गेमिंग कानून का असर

Advertisement

ड्रीम11 ने ऑनलाइन गेमिंग कानून लागू होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य प्रायोजन छोड़ा, बीसीसीआई को अब एशिया कप 2025 से पहले नया स्पॉन्सर चुनना होगा।

Last Updated- August 24, 2025 | 10:24 PM IST
Dream 11
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के सबसे बड़े फैंटेसी गेम प्लेटफॉर्म ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजक के रूप में अपना नाम वापस ले लिया है। यह खबर ऐसे समय आई है जब केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और नियमन विधेयक, 2025 पारित कर दिया है। घटनाक्रम के जानकार सूत्र ने बताया, ‘विधेयक के पारित होने से ड्रीम11 के कारोबारी संचालन पर गहरा असर पड़ेगा। कंपनी ने अपने फैसले के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।’ संपर्क करने पर ड्रीम11 और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दोनों ने ही बिज़नेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया।

नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘बीसीसीआई विज्ञापनदाता के रूप में ड्रीम11 का भी मूल्यांकन कर रही है, क्योंकि विधेयक में रियल मनी वाले खेलों के विज्ञापन पर भी प्रतिबंध है।’ ड्रीम11 का बीसीसीआई के साथ मुख्य प्रायोजक के रूप में साल 2023 में अनुबंध हुआ था और यह साल 2026 तक वैध है। यह अनुबंध लगभग 358 करोड़ रुपये का था। बीसीसीआई को 9 से 28 सितंबर तक चलने वाले एशिया कप 2025 से पहले प्रायोजक तय करना होगा। 

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement