facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Duleep Trophy Final: 12 जुलाई को दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Advertisement

दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट की सबसे कामयाब टीम पश्चिम है जबकि दक्षिण ने 14 बार खिताब जीता है और वह पश्चिम का दबदबा कम करना चाहेगा ।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:28 PM IST
South Zone batters R Sai Kishore (L) and Vyshak Vijaykumar celebrates the win over North Zone on the last day of second semifinal match of Duleep Trophy South Zone batters R Sai Kishore (L) and Vyshak Vijaykumar celebrates the win over North Zone on the last day of second semifinal match of Duleep Trophy

Duleep Trophy Final: दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र के खिलाड़ी बुधवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगे तो नजरें खिताब जीतने के साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी कुछ लक्ष्य हासिल करने पर लगी होंगी । टीम के नजरिये से देखें तो पश्चिम ने दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलकर 19 में जीत दर्ज की है । वह इस टूर्नामेंट की सबसे कामयाब टीम है जबकि दक्षिण ने 14 बार खिताब जीता है और वह पश्चिम का दबदबा कम करना चाहेगा । पिछले साल फाइनल में दक्षिण को अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली पश्चिम क्षेत्र टीम ने 294 रन से हराया था ।

दलीप ट्रॉफी के जरिये कुछ खिलाड़ी व्यक्तिगत लक्ष्य भी हासिल करना चाहेंगे और चेतेश्वर पुजारा इसका उदाहरण हैं । खराब फॉर्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम से बाहर किये गए पुजारा अपनी उपयोगिता फिर साबित करने को लालायित होंगे ।

ये भी पढ़ें : IPL का वैल्यूएशन बढ़ा, अब फॉर्मूला वन के करीब पंहुचा 

उन्होंन मध्यक्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में पश्चिम के लिये 133 रन की पारी खेलकर जीत के नायक की भूमिका निभाई । दक्षिण के उपकप्तान मयंक अग्रवाल, बार बार चयनकर्ताओं की अनदेखी के शिकार सरफराज खान और टीम से बाहर पृथ्वी साव भी पिछले रणजी सत्र के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे । मयंक ने उत्तर क्षेत्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में दो अर्धशतक लगाए लेकिन पश्चिम के सरफराज और पृथ्वी चल नहीं सके । हनुमा विहारी और वाशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन पर भी नजरें होंगी।

विहारी ने आखिरी बार भारत के लिये 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में खेला था जबकि सुंदर ने इस साल की शुरूआत में श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला खेली थी । चोटों और बढती प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें आगे मौके नहीं मिल सके लेकिन अब वे चयन का दावा पुख्ता करना चाहेंगे । वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम में शामिल किये गए तिलक वर्मा लाल गेंद के क्रिकेट में भी खुद को साबित करना चाहेंगे ।

टीमें :

दक्षिण क्षेत्र : हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, साइ सुदर्शन, रिकी भुई, आर समर्थ, वाशिंगटन सुंदर, सचिन बेबी , प्रदोष रंजन पॉल, साइ किशोर, वी कावेरप्पा, वी विशाख, केवी शशिकांत, दर्शन मिसाल, एन तिलक वर्मा ।

पश्चिम क्षेत्र : प्रियांक पांचाल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, हार्विक देसाई, पृथ्वी साव, हेत पटेल, सरफराज खान, अर्पित वासवडा, अतीत सेठ, शम्स मुलानी, केदार जाधव, धर्मेंदसिंह जडेजा, तुषार देशपांडे, चिंतन गाजा, अर्जन नागवासवाला । मैच का समय : सुबह 9 .30 से ।

 

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 12:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement