facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Duleep Trophy semifinals: अग्रवाल के अर्धशतक के बावजूद पहली पारी में पिछड़ा दक्षिण क्षेत्र

Advertisement

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल की पहली पारी में 198 रन बनाने वाले उत्तर क्षेत्र को तीन रन की बढ़त मिली

Last Updated- September 19, 2023 | 3:30 PM IST
Mayank scores half-century as South vs North match evenly poised
PTI

उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों ने अपने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद गुरुवार को यहां दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन दक्षिण क्षेत्र को 195 रन पर समेटकर अपनी टीम को मामूली बढ़त दिलाई।

पहली पारी में 198 रन बनाने वाले उत्तर क्षेत्र को तीन रन की बढ़त मिली और उसने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 51 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 54 रन तक पहुंचाई।

पहले दिन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद दक्षिण क्षेत्र के पास दूसरे दिन मैच में दबदबा बनाने का मौका था लेकिन विरोधी गेंदबाजों ने टीम को लगातार दबाव में रखा। दक्षिण क्षेत्र ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 63 रन से की।

मयंक अग्रवाल 37 जबकि तिलक वर्मा 12 रन से आगे खेलने उतरे। कल दोनों उस समय क्रीज पर साथ आए जब टीम 35 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 145 रन तक पहुंचाया। दोनों को हालांकि इस दौरान भाग्य का साथ भी मिला। मयंक (76) ने इस साझेदारी के दौरान दबदबा बनाया जो हैरानी भरा नहीं है।

कर्नाटक का यह बल्लेबाज 2022-23 रणजी सत्र में 13 पारियों में 990 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहा था। मयंक ने पहले सत्र में अर्धशक पूरा किया। उन्होंने सुबह के सत्र में 49 गेंद में चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए।

दूसरी तरफ साल का अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे तिलक (46) ने संभलकर बल्लेबाजी की। वह चोट के कारण पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में नहीं खेल पाए थे। अग्रवाल हालांकि शतक और तिलक अर्धशतक से चूक गए।

जयंत यादव ने अग्रवाल को अंकित कुमार के हाथों कैच कराया जबकि वैभव आरोड़ा ने तिलक की पारी का अंत किया। इन दोनों के आउट होने के बाद दक्षिण क्षेत्र की पारी को सिमटने में अधिक देर नहीं लगी। आर साई किशोर ने निचले क्रम में 21 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाए।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 8:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement