facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीत सकता है: डुमिनी

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला ने कहा कि चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी होगा और टीम 2-1 इसे जीत सकती है

Last Updated- February 07, 2023 | 6:01 PM IST
TeamIndia have begun their preparations for the Border Gavaskar Trophy ahead of the 1st Test in Nagpur.
Indian Cricket Team

भारतीय टीम टेस्ट मैचों में घरेलू परिस्थितियों में हमेशा मजबूत मानी जाती है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जेपी डुमिनी का मानना है कि चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी होगा और टीम 2-1 इसे जीत सकती है।

इस श्रृंखला में भारत को ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे अहम खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेगी लेकिन हरफनमौला रविन्द्र जडेजा घुटने की सर्जरी से उबर कर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

नागपुर में नौ फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के बारे में पूछे जाने पर डुमिनी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह काफी करीबी श्रृंखला होगी लेकिन मुझे सच में लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छा मौका है। वे निश्चित रूप से ऐसी टीम है जो भारत को हरा सकती है।’’
डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका (एसए) टी20 लीग के द्वारा आयोजित ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इसे 2-1 से जीतेगी और उस्मान ख्वाजा श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरेंगे।’’

ख्वाजा ने इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट में नाबाद 195 रन की पारी खेली थी। एसए टी20 लीग में पार्ल रॉयल्स टीम को कोचिंग दे रहे डुमिनी ने हालांकि कहा कि घरेलू परिस्थितियों में भारत को कमजोर आंकना गलती होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आप (रविचंद्रन) अश्विन के बारे में सोचते हैं, जिनका भारत में शानदार टेस्ट रिकॉर्ड है, वह शायद टीम के लिए सबसे अहम होंगे।’’
बायें हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है, तो आपको अपने संसाधनों का उपयोग करना होता है। भारत के पास (चेतेश्वर) पुजारा, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी जो टेस्ट क्रिकेट में शानदार हैं। वे काफी रन बनाते हैं। ’’

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement