facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ENG v NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स का कहर, डबल सेंचुरी से चूके

Advertisement

इस धुआंधार बल्लेबाजी के बावजूद ट्रेंट बोल्ट ने 51 रन देकर 5 विकेट झटके।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:50 PM IST
Ben Stokes

यह बहुत कम देखा जाता है कि टीम का एक बल्लेबाज 182 जितना बड़ा स्कोर बनाए। टीम 368 के विशाल स्कोर तक पहुंच जाए और पारी 48.1 ओवर में सिमट जाए। बहरहाल, ऐसा ही वाकया देखने को मिला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच केनिंटन ओवल में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 13 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए बेन स्टोक्स और डेविड मलान के बीच 199 रन की साझेदारी हुई। दिलचस्प बात ये रही कि जब तक ये दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे तब टीम का रन रेट 7 से ऊपर था। इसी बीच स्टोक्स ने अपना शतक 75 गेंदों में पूरा किया। यह उनका चौथा वनडे शतक था।

हालांकि, मलान अपना शतक बनाने से चूक गए और 95 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद स्टोक्स का साथ निभाने जोस बटलर आए। दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक खेले।

बटलर 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इस बीच स्टोक्स नहीं रुके और लगातार हिटिंग करते रहे। उन्होंने इसी बीच ग्लेन फिलिप्स के ओवर में 2 सिक्स लगाकर 16 रन बटोरे। एक समय लग रहा था कि स्टोक्स दोहरा शतक लगाएंगे।

हालांकि, पारी के 45वें ओवर में वह बेन लिस्टर की गेंद पर विल यंग को कैच दे बैठे लेकिन फिर भी उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 124 गेंदों की पारी में उन्होंने 182 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 9 सिक्स लगाए।

स्टोक्स जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 355-6 था। उनके आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तो की तरह ढह गई और आखिरकार 48.1 ओवर में 368 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस धुआंधार बल्लेबाजी के बावजूद ट्रेंट बोल्ट ने 51 रन देकर 5 विकेट झटके।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement