facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ENG Vs AUS 4th Test: आस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर सिमटी, क्रिस वोक्स ने लिया पंजा

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने सुबह आठ विकेट पर 299 रन से खेलना शुरू किया और टीम 7.2 ओवर में 18 रन जोड़कर 317 रन पर सिमट गयी।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:20 PM IST

आस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार को यहां चौथे एशेज टेस्ट (Eng Vs Aus Ashes) के दूसरे दिन सुबह पहली पारी में 317 रन पर सिमट गयी जिसके बाद लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 61 रन बना लिये।

इंग्लैंड ने तीसरे ही ओवर में बेन डकेट (01) का विकेट गंवा दिया जो तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की स्टंप के बाहर जाती गेंद पर बल्ला छुआने से विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। उनके साथी सलामी बल्लेबाज जाक क्राउले 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और तीसरे नंबर के बल्लेबाज मोईन अली 31 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

क्राउले जब 12 रन के स्कोर पर थे, तब डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट होने से बचे। फिर उन्हें 20 रन पर आउट दिया गया और उन्होंने रिव्यू लिया जिसमें वह सफल रहे क्योंकि गेंद लेग स्टंप से करीब से चूक गयी थी।

मोईन अली इस दौरान क्रीज पर सहज दिखे, उन्होंने जोश हेजलवुड पर दो बाउंड्री लगयी और फिर पैट कमिंस की लगातार दो गेंदों को सीमारेखा के पार पहुंचाकर टेस्ट में 3,000 रन पूरे किये।

इंग्लैंड के सभी पांच गेंदबाजों ने कम से एक एक विकेट झटका

आस्ट्रेलिया ने सुबह आठ विकेट पर 299 रन से खेलना शुरू किया और टीम 7.2 ओवर में 18 रन जोड़कर 317 रन पर सिमट गयी।

कमिंस दिन की पहली गेंद पर आउट हुए जिन्हें जेम्स एंडरसन ने कवर प्वाइंट पर स्टुअट ब्राड के हाथों कैच आउट कराया। यह एंडरसन का पारी का पहला विकेट था जिससे इंग्लैंड के सभी पांच गेंदबाजों ने कम से एक एक विकेट झटका।

क्रिस वोक्स (62 रन देकर पांच विकेट) ने हेजलवुड को एक रन पर आउट करने का मौका गंवा दिया लेकिन उन्हें चार रन के निजी स्कोर पर आउट कर आस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर खत्म की। स्टार्क 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 7:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement