facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ENG vs NZ: कॉनवे और मिशेल के नाबाद शतक, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया

Advertisement

न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 गेंद रहते जीत हासिल की। कॉनवे (नाबाद 111 रन) और मिशेल (118 रन) दानों ने वनडे में अपने चौथे शतक लगाए।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:54 PM IST
One Day International - England v New Zealand

ENG vs NZ: डेवोन कॉनवे और डेरिल मिशेल के नाबाद शतकों और दोनों के बीच 180 रन की अटूट भागीदारी से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को यहां क्रिकेट विश्व कप की तैयारी के लिये आयोजित चार वनडे की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से शिकस्त दी।

न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 गेंद रहते जीत हासिल की। कॉनवे (नाबाद 111 रन) और मिशेल (118 रन) दानों ने वनडे में अपने चौथे शतक लगाए।

वर्ष 2019 में लार्ड्स पर हुए क्रिकेट विश्व कप फाइनल के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली भिड़ंत थी। दोनों टीमें पांच अक्टूबर को विश्व कप के अपने पहले मैच में अहमदाबाद में एक दूसरे से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड की टीम बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है, उसने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के अंतिम दो मैच जीते थे।

यह भी पढ़ें : मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ूंगा: रोहित शर्मा

कॉनवे ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से विश्व कप का मुकाबला नहीं है लेकिन हमारे लिए बेहतरीन टीम के खिलाफ एकजुट होकर खेलने का अच्छा मौका था। हमें ऐसा करने के अभी तीन और मौके मिलेंगे। ’’

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 29 और हेनरी निकोल्स ने 26 रन बनाये। इन दोनों के आउट होने के बाद स्कोर दो विकेट पर 117 रन था। कॉनवे और मिशेल ने फिर इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए अटूट साझेदारी निभायी।

Advertisement
First Published - September 9, 2023 | 11:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement