facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ENG vs NZ ODI: मलान का शतक, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 100 रन से हराकर सीरीज 3-1 से जीती

Advertisement

मलान ने 114 गेंद में 14 चौके और तीन छक्के से 127 रन बनाए जिससे इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 311 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया

Last Updated- September 19, 2023 | 2:43 PM IST
ENG vs NZ ODI: Malan's century, England beat New Zealand by 100 runs, series 3-1

डेविड मलान के शतक की मदद से इंग्लैंड ने चौथे एवं अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को 100 रन से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली।

मलान ने 114 गेंद में 14 चौके और तीन छक्के से 127 रन बनाए जिससे इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 311 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 38.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गयी।

न्यूजीलैंड ने पिछले हफ्ते कार्डिफ में आठ विकेट की जीत से सीरीज शुरु की थी लेकिन इसके बाद तीनों मैच गंवा दिये।

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 61 रन की पारी खेली, उनके अलावा हेनरी निकोल्स ने 41 और ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन का योगदान दिया। आस्ट्रेलिया की ओर से मोईन अली ने 50 रन देकर चार विकेट झटके।

अब दोनों टीमें विश्व कप के शुरुआती मैच में पांच अक्टूबर को अहमदाबाद में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। इंग्लैंड ने चार साल पहले विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर सुपर ओवर में नाटकीय जीत दर्ज की थी।

मलान ने बुधवार को तीसरे वनडे में भी 96 रन की पारी खेली थी लेकिन तब बेन स्टोक्स ने 182 रन बनाए थे जो इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी का वनडे में सर्वोच्च स्कोर है। स्टोक्स को चौथे मैच में विश्राम दिया गया।

मलान को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान जोस बटलर ने 31 गेंदों पर 36 रन का योगदान दिया जबकि जो रूट ने 29 और लियाम लिविंगस्टोन ने 28 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से स्पिनर रचिन रवींद्र सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर चार विकेट लिए।

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement