facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंग्लैंड ने ब्राजील को हराकर पहला महिला फाइनलिसिमा का खिताब जीता

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 11:11 AM IST
Women Finalissima 2023
PTI

इंग्लैंड ने क्लो केली के गोल के दम पर ब्राजील को यहां पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से पराजित करके पहला महिला फाइनलिसिमा फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता। यह मुकाबला यूरोप और दक्षिण अमेरिका की चैंपियन टीमों के बीच खेला जाता है। वेम्बले में खेले गए इस फाइनल मैच को देखने के लिए 83,132 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे।

इलिया टूने के 23वें मिनट में किए गए गोल से इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित लग रही थी लेकिन ब्राजील ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।

ब्राजील की एंड्रेसा अल्वेस ने इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी एर्प्स की गलती का फायदा उठाते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक खिंच गया जिसमें इंग्लैंड की तरफ से जॉर्जिया स्टैनवे, राचेल डेली, एलेक्स ग्रीनवुड और केली ने गोल करके जीत सुनिश्चित की।

दोनों टीम ने मैच शुरू होने से पहले पेले को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनका पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement