facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIFA Rankings: भारत फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसककर 117वें स्थान पर 

Advertisement

FIFA Rankings: यह भारत की जनवरी 2017 में 129वीं रैंकिंग के बाद सबसे खराब रैंकिंग है। हालांकि अभी तक देश की सबसे खराब रैंकिंग 2015 में 173 थी।

Last Updated- February 15, 2024 | 6:34 PM IST
भारत फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसककर 117वें स्थान पर , FIFA Rankings: India drops 15 places to 117th, worst in seven years

FIFA Rankings: भारतीय फुटबॉल टीम हाल में एएफसी एशियाई कप में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण गुरुवार को फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसककर 117वें स्थान पर पहुंच गई जो सात साल में उसकी सबसे खराब रैंकिंग है। 

भारत एएफसी एशियाई कप में अपने सभी तीनों ग्रुप मैच गंवा बैठा था। यह भारत की जनवरी 2017 में 129वीं रैंकिंग के बाद सबसे खराब रैंकिंग है। हालांकि अभी तक देश की सबसे खराब रैंकिंग 2015 में 173 थी। पिछली फीफा रैंकिंग में भारतीय टीम 102वें स्थान पर थी जो 21 दिसंबर 2023 को जारी हुई थी। भारत ने पिछली रैंकिंग से 35.63 रेटिंग अंक गंवा दिये। अब यह टोगो (116वीं रैंकिंग) और गिनी बिसाऊ (118वीं रैंकिंग) के बीच में काबिज है। 

एशियाई देशों में भारत की रैंकिंग 22 है। कोच इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में भारत एशियाई कप में आस्ट्रेलिया से 0-2, उज्बेकिस्तान से 0-3 और सीरिया से 0-1 से हार गया था जिससे उसे कोई अंक नहीं मिला और टीम इसमें कोई गोल भी नहीं कर पाई। इससे चार टीम के ग्रुप बी में भारत निचले पायदान पर रहा था। 

Also read: IND vs ENG 3rd Test Day 1: रोहित और जडेजा ने शतक जड़कर भारत के नाम किया पहला दिन 

विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है और शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रैंकिंग में एशिया और अफ्रीका के देश की रैंकिंग में ही बदलाव हुआ है क्योंकि इस दौरान उनकी महाद्वीपीय चैम्पियनशिप हुई थी। अर्जेंटीना के बाद फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और ब्राजील की टीम शामिल हैं। 

एशियाई कप चैम्पियन कतर ने 21 पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 37वें स्थान पर पहुंच गया। जापान हालांकि एक पायदान नीचे खिसका लेकिन फिर भी महाद्वीपीय रैंकिंग में शीर्ष पर है। एशियाई कप की उप विजेता जोर्डन 17 पायदान के फायदे से 70वें स्थान पर पहुंच गयी है। 

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 6:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement