facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIFA World Cup 2022: विश्व कप जीतने के बाद भी अर्जेंटीना की तरफ से खेलते रहेंगे मेस्सी

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 1:09 PM IST
Six shirts worn by Lionel Messi in the World Cup were sold for 78 lakh dollars

लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) का अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं है और इस स्टार स्ट्राइकर ने कहा कि विश्वकप जीतने का सपना पूरा करने के बाद भी वह अर्जेंटीना की तरफ से खेलते रहेंगे। लुसैल स्टेडियम में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराने के बाद लियोनेल मेस्सी का विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया।

मेस्सी ने मैच में दो गोल किए। मेस्सी अभी 35 वर्ष के हैं और माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी विश्वकप है लेकिन स्टार स्ट्राइकर ने मैच के बाद कहा कि उनका अभी खेलने का इरादा है। मेस्सी ने कहा,‘‘ निश्चित तौर पर मैं इसके साथ अपने करियर को संपूर्ण बनाना चाहता था। मैं अब इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता।’’

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: फुटबॉल विश्व कप का खिताब जीतने वाले देशों की सूची

उन्होंने कहा,‘‘ इस तरह से अपने करियर का समापन करना शानदार होगा। इसके बाद अब और क्या बचा है। मेरे पास कोपा अमेरिका और विश्वकप का खिताब है। लेकिन मुझे फुटबॉल पसंद है और मैं राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर खुशी महसूस करता हूं। मैं विश्व चैंपियन के नाते राष्ट्रीय टीम की तरफ से अभी कुछ और मैच खेलना चाहूंगा।’’

मेस्सी ने सात अवसरों पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बैलन डीओर पुरस्कार जीता है। उन्होंने अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना की तरफ से चार बार चैंपियंस लीग भी जीती है। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि यदि मेस्सी चाहते हैं तो वह टीम के साथ बने रह सकते हैं। उन्होंने कहा,‘‘अगर वह खेलना जारी रखना चाहता है और हमारे साथ बने रहना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है। वह हमारे साथ रहना चाहता है या नहीं इसका फैसला करने का पूरा हकदार वही है। मेरे लिए है यह बड़ी खुशी की बात है कि वह मेरी कोचिंग में खेला। उसने इस टीम को जो कुछ दिया वह अतुलनीय है।’’

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: मेस्सी का सपना जो पूरी दुनिया ने उनके साथ देखा….

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement