facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIFA World Cup 2022: ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर उतरे लाखों लोग, खिलाड़ियों ने की ‘हवाई परेड’

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 11:14 AM IST
fifa_Argentina

अर्जेंटीना की विश्वकप में 36 साल बाद दर्ज की गई जीत का जश्न मनाने और अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए ब्यूनस आयर्स की सड़कों में लाखों लोग उतर गए जिससे हर तरफ जाम लग गया और खिलाड़ियों की परेड भी बीच में रोकनी पड़ी।

लोगों के हाथों में झंडे थे, वे उत्साह में नाच गा रहे थे लेकिन उनकी संख्या इतनी अधिक थी कि उसके कारण खिलाड़ियों की खुली बस में परेड रोकनी पड़ी और उन्हें हेलीकॉप्टर में परेड करवानी पड़ी। अर्जेंटीना की सरकार ने इसे हवाई परेड की संज्ञा दी।

राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के प्रवक्ता गैब्रिएला सेरुती ने सोशल मीडिया पर लिखा,‘‘विश्व चैंपियन पूरे मार्ग पर हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहे हैं क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण सड़क मार्ग से परेड जारी रखना असंभव था।’’ हेलीकॉप्टर ने ब्यूनस आयर्स के उन स्थानों पर उड़ान भरी जहां प्रशंसक एकत्रित थे। इसके बाद हेलीकॉप्टर राजधानी से बाहर स्थित अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के मुख्यालय पहुंचे।

कुछ प्रशंसक इसके बाद भी सड़कों पर जश्न मनाते रहे लेकिन कई प्रशंसकों को निराशा थी कि वह 1986 के बाद पहली बार विश्व कप जीतने वाली अपनी टीम के खिलाड़ियों की झलक नहीं देख पाए।

टीम की झलक पाने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे 25 वर्षीय डिएगो बेनाविदेज ने कहा, ‘‘हम गुस्से में हैं क्योंकि सरकार ने इसका व्यवस्थित तरीके से आयोजन नहीं किया जिससे कि हम अच्छी तरह से जश्न मना सकते। उन्होंने हमसे विश्वकप का मजा छीन दिया।’’

लेकिन कई लोग ऐसे थे जो बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने के कारण सरकार की मजबूरी समझते थे और इसलिए वे जश्न में डूबे हुए थे। अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ पहुंचे 33 वर्षी निकोलस लोपेज ने कहा,‘‘ मैं निराश नहीं हूं। हम जश्न मना रहे हैं।’’

दो व्यक्तियों के एक पुल से खिलाड़ियों को ले जा रही ओपन बस में कूदने के तुरंत बाद परेड को रोक दिया गया। इनमें से एक व्यक्ति बस के अंदर गिरा जबकि दूसरा फुटपाथ पर गिर गया था। फ़ुटबॉल एसोसिएशन के प्रमुख क्लाउडियो तापिया ने योजना में बदलाव के लिए सरकारी तंत्र को दोषी ठहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,‘‘जो सुरक्षाकर्मी हमारे साथ थे वही हमें आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। मैं सभी चैंपियन खिलाड़ियों की तरफ से माफी मांगता हूं।’’

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement