facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIFA World Cup 2022: विश्वकप में बना सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 1:16 PM IST
FIFA go

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल में छह गोल होने से इस विश्वकप में सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड बना। कतर में खेले गए विश्व कप में कुल 172 गोल किए गए जो कि 1998 और 2014 के विश्वकप में किए गए 171 गोल से एक अधिक है।

फ्रांस ने 1998 में खेले गए विश्व कप में पहली बार 32 टीमों ने हिस्सा लिया था और उसमें 64 मैच खेले गए थे। कतर में भी विश्व कप इसी प्रारूप में खेला गया। उत्तरी अमेरिका में होने वाले 2026 के विश्व कप में सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड बन सकता है क्योंकि उसमें 48 टीम भाग लेंगी और 80 या 104 मैच खेले जाएंगे।

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल में अतिरिक्त समय के समाप्त होने तक स्कोर 3-3 से बराबरी पर था। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की। यह लगातार दूसरा अवसर है जबकि फाइनल में छह गोल किए गए। रूस में 2018 में खेले गए विश्वकप के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था।

कतर में प्रति मैच गोल करने का औसत 2.63 रहा जो कि स्विट्जरलैंड में 1954 में खेले गए विश्वकप के 5.38 गोल प्रति मैच के विश्वकप रिकॉर्ड से काफी कम है।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 1:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement