facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच में ब्राजील को 1-0 से हराया

Advertisement

मकराना स्टेडियम में हजारों दर्शक लियोनेल मेसी को ब्राजील में आखिरी बार खेलते हुए देखने पहुंचे थे लेकिन वह ओटामेंडी थे जिनके 63वें मिनट में किए गए गोल ने मैच के नतीजे तय किया।

Last Updated- November 22, 2023 | 11:11 AM IST

विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने निकोलस ओटामेंडी के गोल की मदद से विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी ब्राजील को 1-0 से हराया।

मकराना स्टेडियम में हजारों दर्शक लियोनेल मेसी को संभवत: ब्राजील में आखिरी बार खेलते हुए देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन वह ओटामेंडी थे जिनके 63वें मिनट में किए गए गोल ने मैच का परिणाम तय किया।

दर्शकों के बीच झगड़े के कारण खेल देर से शुरू हुआ। ब्राजील की यह विश्व कप क्वालीफाईंग में अपने घरेलू मैदान पर पहली हार है।

राउंड रोबिन आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में ब्राजील की यह लगातार तीसरी पराजय है जो नए कोच फर्नांडो डिनिज़ के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

मेसी जब 78वें मिनट में मैदान छोड़कर बाहर निकले तो ब्राजील के प्रशंसकों ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

मकराना स्टेडियम में कई ऐसे बच्चे पहुंचे थे जिन्होंने बार्सिलोना की जर्सी पहन रखी थी। मेसी लंबे समय तक बार्सिलोना के लिए खेलते रहे लेकिन वह वर्तमान में अमेरिका के क्लब इंटर मियामी की तरफ से खेल रहे हैं।

मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रीय गान के बाद दर्शक एक दूसरे से भिड़ गए जिसके कारण मैच निर्धारित समय से 27 मिनट देर से शुरू हुआ। इस बीच अर्जेंटीना की टीम 22 मिनट तक लाकर रूम में रही।

रियो पुलिस ने कहा कि उसने इस झगड़े के लिए जिम्मेदार आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अर्जेंटीना 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में छह मैच में 15 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद उरुग्वे और कोलंबिया का नंबर आता है।

ब्राजील के सात अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। अन्य मैचों में कोलंबिया ने पराग्वे को 1-0 से, उरुग्वे ने बोलीविया को 3-0 से और इक्वाडोर ने चिली को 1-0 से हराया।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 11:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement