facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIH Junior Women’s World Cup 2023: ओपनिंग मैच में भारत का मुकाबला कनाडा से, जानिए टीम इंंडिया का शेड्यूल

Advertisement

इस प्रतिष्ठित आयोजन से पहले रोमांच को बढ़ाने के लिए FIH ने जूनियर महिला विश्व रैंकिंग भी जारी कर दी। इसके अनुसार भारत छठे, जबकि नीदरलैंड टॉप पर है।

Last Updated- June 23, 2023 | 3:40 PM IST
FIH Junior Women's World Cup 2023: India will face Canada in the opening match, know the schedule of Team India

भारत चिली की राजधानी सैंटियागो में होने वाले FIH (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत प्रतियोगिता के पहले दिन कनाडा के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम को 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में बेल्जियम, कनाडा और जर्मनी के साथ पूल सी में रखा गया है।

गुरुवार की रात को घोषित पूल और कार्यक्रम के अनुसार, भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ करेगा और उसके बाद एक और दो दिसंबर को क्रमशः बेल्जियम तथा जर्मनी के साथ उसका मुकाबला होगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन से पहले रोमांच को बढ़ाने के लिए FIH ने जूनियर महिला विश्व रैंकिंग भी जारी कर दी। इसके अनुसार भारत छठे, जबकि नीदरलैंड टॉप पर है।

अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड और अमेरिका क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इस महीने की शुरुआत में जापान में महिला जूनियर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ विश्व कप में उतरेगी और उसका लक्ष्य पहली बार इस टूर्नामेंट को जीतना होगा।

भारतीय टीम विश्व कप के पिछले सत्र में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कांस्य पदक जीतने से चूक गयी थी। तीसरे-चौथे स्थान के मैच में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय कप्तान प्रीति ने कहा, ‘हम जानते हैं कि प्रत्येक पूल प्रतिभाशाली और मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से भरा हुआ है। हम इसे वैश्विक मंच पर अपने कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। हमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा है और हम हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’

महिला टीम की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा, ‘एशिया कप जीतने के बाद टीम का मनोबल बढ़ा है। विश्व कप हालांकि काफी अधिक चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि हमें दुनिया भर की मजबूत टीमों का सामना करना पड़ेगा। टूर्नामेंट का प्रत्येक मैच हमारे कौशल, टीम वर्क और जुझारूपन की परीक्षा लेगा।’

जूनियर महिला टीम के मुख्य कोच हरविंदर सिंह ने कहा कि दुनिया की शीर्ष टीमों को चुनौती पेश करने के लिए उनकी टीम को कुछ क्षेत्रों में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘हां, टीम बहुत उत्साहित है लेकिन जापान में ऐतिहासिक जीत के बाद भी उसे पता है कि कुछ क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत है। हमने उन पहलुओं की पहचान कर ली है और उन पर काम कर रहे हैं।’

टूर्नामेंट फार्मेंट के अनुसार, पूल चरण में प्रत्येक टीम अन्य तीन टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी और प्रत्येक पूल से टॉप दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

पूल ए: ऑस्ट्रेलिया, चिली, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका।
पूल बी: अर्जेंटीना, कोरिया, स्पेन, जिम्बाब्वे।
पूल सी: बेल्जियम, कनाडा, जर्मनी, भारत।
पूल डी: इंग्लैंड, जापान, न्यूजीलैंड, अमेरिका।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 3:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement