facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIH Men’s Hockey World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया को चौथी बार चैम्पियन बनने का भरोसा

Advertisement
Last Updated- January 07, 2023 | 3:32 PM IST
hockey world cup

तीन बार के चैंपियन और विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को भरोसा है कि टीम 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाने वाले एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब फिर से जीतने में सफल होगी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2014 में नीदरलैंड के हेग में खिताब जीता था।

टीम ने यहां अपने खिताब का बचाव करने में सफल रही थी। उसने अपना पहला खिताब 1986 में मेजबान इंग्लैंड को हराकर जीता था। पिछले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एडी ओकेनडेन ने यहां पहुंचने के बाद कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी यहां आकर वास्तव में उत्साहित हैं और टूर्नामेंट में से हमें बड़ी उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और विश्वास है कि हम खिताब जीतने में सक्षम होंगे। हमारी टीम के पास बहुत अनुभव है और यह वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।’’

ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां 13 जनवरी को फ्रांस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ऑस्ट्रेलिया के कोच कॉलिन बैच ने भी उम्मीद जताई कि इस बार खिताब जीतने के लिए उनके पास अच्छी टीम है और उनके इरादे मजबूत है। बैच ने कहा, ‘‘हमारे पास में एक अच्छी टीम है और हमारे खिलाड़ी शानदार गोल स्कोरर हैं जो वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपको मैच जीतने में मदद करता है।’’

कोच ने कहा, ‘‘ इसके साथ ही टीम की रक्षापंक्ति भी काफी मजबूत है। हम अक्सर विपक्षी टीम को गोल करने से रोकते हैं। ऐसे में हमारी टीम काफी मजबूत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे खिलाड़ी भी भारत का सामना करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि वे घरेलू मैदान पर पूरी तरह से अलग टीम हैं। वे अपने घर में शानदार हॉकी खेलते हैं और दर्शकों से अतिरिक्त प्रेरणा प्राप्त करते हैं। अगर हम भारत के खिलाफ खेलते हैं तो उन्हें हराना मुश्किल होगा।’’

इंग्लैंड की टीम भी शुक्रवार को यहां पहुंच गयी। विश्व कप में इंग्लैंड पूल डी में भारत, स्पेन और वेल्स के साथ है। विश्व कप में इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 के सत्र में रजत पदक जीतना रहा है। टीम राउरकेला में 13 जनवरी को वेल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इसके बाद 15 जनवरी को उसे भारत के खिलाफ खेलना है। इंग्लैंड के कप्तान डेविस अमेस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम खिताब के दावेदार हैं। हमारे खेमे में बहुत विश्वास है क्योंकि सभी को अपनी क्षमता पर भरोसा है और हमने पिछले कुछ महीनों में अच्छी ट्रेनिंग भी की है।’’

Advertisement
First Published - January 7, 2023 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement