facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुथैया मुरलीधरन के जन्मदिन पर उनकी बायोपिक ‘800’ का पहला मोशन पोस्टर जारी

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 12:40 PM IST
muttiah muralitharan biopic

श्रीलंका के क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के 51वें जन्मदिन पर फिल्म निर्माण कंपनी ‘मूवी ट्रेन मोशन पिक्चर्स’ ने उनकी बायोपिक ‘800’ का पहला मोशन पोस्टर जारी किया।

निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 22 गज की पिच से परे उनकी कहानी पेश करते हुए हमें गर्व है।’’

https://www.youtube.com/shorts/hHWN4fXAVIo

फिल्म का लेखन व निर्देशन एम. एस. श्रीपति ने किया है। इसमें मुरलीधरन का किरदार अभिनेता मधुर मित्तल ने निभाया है। मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने के रिकार्ड के मद्देनजर फिल्म का नाम ‘800’ रखा गया है।

मुरलीधरन ने अपने करियर में 133 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप (टेस्ट क्रिकेट) में 800 विकेट, एकदिवसीय क्रिकेट में 534 और टी-20 क्रिकेट में 13 विकेट अपने नाम किए। वह 1996 में श्रीलंका की एकदिवसीय विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। यह फिल्म, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement