facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

French Open 2024: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने किया कमाल, फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह

Advertisement

सात्विक और चिराग ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोरिया की जोड़ी को 21-13, 21-16 से हराया।

Last Updated- March 10, 2024 | 10:52 AM IST
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में नंबर एक भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सियो सेउंग जे और कांग मिन ह्युक को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने इस साल लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन में भी यह जोड़ी तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। सात्विक और चिराग ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोरिया की जोड़ी को 21-13, 21-16 से हराया।

पुरुष एकल में हालांकि लक्ष्य सेन का अभियान मौजूदा विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से हारने के बाद समाप्त हो गया। कुनलावुत ने सेमीफाइनल में एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 21-13, 21-11 से जीत दर्ज की।

सात्विक और चिराग ने दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों के बीच खेले गए मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा तथा इस साल के शुरू में इंडिया ओपन में मिली हार का बदला चुकता किया।

मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी के खिलाफ पहला गेम आसानी से जीतने के बाद सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में भी कोरियाई जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 40 मिनट में अपने नाम किया।

भारतीय जोड़ी फाइनल में चीनी ताइपे के ली झे हुई और यांग पो ह्वान से भिड़ेगी, जिन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराया।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 10:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement